फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी हत्याकांड: हत्यारों को पिस्टल देने वाले को एटीएस ने कानपुर से किया गिरफ्तार

Sat, 02 Nov 2019 09:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूसुफ खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के चर्चित कमलेश तिवारी हत्याकांड में हत्यारों को पिस्टल उपलब्ध कराने वाले आरोपी को यूपी और गुजरात एटीएस ने कानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम यूसुफ खान है जो मूल रूप से यूपी के फतेहपुर का रहने वाला है।

विज्ञापन


यूसुफ की मानें तो उसने सूरत में हत्यारों को पिस्टल दी थी। युसूफ खान पिछले कुछ समय से गुजरात में रह रहा था। शाम 6 बजे कानपुर के घंटाघर से युसूफ खान की गिरफ्तारी हुई है। 

आपको बताते चलें हिंदू महासभा के पूर्व नेता और हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी (50) की दो बदमाशों ने लखनऊ में बेरहमी से हत्या कर दी थी। दोनों बदमाश भगवा कपड़े पहने हुए थे और मिठाई के डिब्बे में पिस्टल व चाकू छिपाकर लाए थे।
विज्ञापन


दोनों नाका स्थित खुर्शेदबाग की तंग गलियों में स्थित कमलेश के घर पहुंचे। पहली मंजिल स्थित पार्टी दफ्तर में पहले उनकी गर्दन पर गोली मारी थी। फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेत दिया था। पुलिस ने मौके से .32 बोर की एक पिस्टल व एक खोखा बरामद की थी। कमलेश की हत्या की वारदात से अफसरों में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें