फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंदी होती बर्निंग ट्रेन: साजिश ऐसी…एक चिंगारी थी काफी, ट्रैक से कई ज्वलनशील चीजें बरामद, पढ़ें पूरा खुलासा

Wed, 11 Sep 2024 05:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
Kalindi Express - फोटो : amar ujala
पाकिस्तान से चलाए जा रहे रेल जिहाद की चर्चाओं के बीच कानपुर-फर्रुखाबाद रेलरूट के बर्राजपुर-उत्तरीपुरा स्टेशन के मध्य मुड़ेरी क्रासिंग पर साजिश कर्ताओं ने फुलप्रूफ इंतजाम किए थे। साजिश कर्ताओं ने ज्वलनशील तरल, पाउडर व गैस सिलेंडर से कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल कर बड़ी वारदात की प्लानिंग की थी। पूरे दिन एनआईए, एटीएस और रेल अधिकारियों को रेलपथ के आसपास से कई ज्वलनशील चीजें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 10
Kalindi Express - फोटो : amar ujala
मुड़ेरी पहुंची जांच अधिकारियों की टीम रविवार आठ सितंबर की शाम सूरज ढलने के बाद साजिश करने वालों की कार्यशैली को लेकर भी सक्रिय हैं। साजिश कर्ता रेलपथ के पिलर नंबर 3717-3718 के मध्य झाड़ियों पर कैसे पहुंचे। आने के कितने रास्ते हैं, कैसे आए, ज्वलनशील पदार्थ कैसे लाए की भी मॉक डील कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 10
Kalindi Express - फोटो : amar ujala
घटना के खुलासे के लिए यूपी पुलिस के कई होनहार सेवानिवृत्त अधिकारियों को भी लगाया गया है, जो आसपास के गांवों-इलाकों में आम आदमी बनकर साक्ष्य जुटा रहे हैं। जांच अधिकारियों का आशंका है साजिशकर्ताओं ने रेललाइन पर पड़े बोल्डर को हटाकर करीब पांच से 10 इंज गड्ढा खोद उसमें गैस सिलेंडर रखा था, जबकि आसपास रेलवे ट्रैक पर ज्वलनशील तरह और पाउंडर का छिड़काव किया था।

4 of 10
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
बारिश होने से साक्ष्य पड़े कमजोर
रेल कर्मियों की मानें, तो बर्राजपुर रेलवे स्टेशन से कालिंदी एक्सप्रेस छूटने के बाद करीब 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफतार में रही। इससे गैस सिलेंडर रेल इंजन के आयरन गार्ड से टकराता हुआ, रेलपथ की गहरी झाड़ियों में जा गिरा और बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को हुई जांच पड़ताल में डॉग स्क्वायड टीम रेलपथ पर जहां ज्वलनशील चीजें मिले हैं। उससे कई मीटर दूर तक स्मेल आने पर पहुंची थी,लेकिन बारिश होने और लोगों के आवागमन गमन के साक्ष्य कमजोर पड़ गए।
विज्ञापन

5 of 10
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
बोतल में पेट्रोल देना वर्जित, कई पंपों संदेह के घेरे में
शिवराजपुर में मुड़ेरी रेल क्रासिंग के करीब आधा किमी दूर पूर्व दिशा में जबकि करीब दो किमी दूर पश्चिम दिशा में एक पेट्रोल पंप भी है, यहां बीते एक सप्ताह के सीसीटीवी फुटेज जांच अधिकारी देख रहे हैं कि डिलीवरी मैन द्वारा किसको बोतल या फिर या किसी पात्र में पेट्रोल डीजल बिक्री किया गया।
विज्ञापन

6 of 10
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
कानपुर-फर्रुखाबाद रेलरूट पर आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए अब इज्जत नगर मंडल के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। कानपुर-फर्रुखाबाद रेलरूट के कई प्रमुख रेलवे स्टेशन पर 4-4 सीसीटीवी कैमरे लगने का काम आरंभ हो गया है। रेल अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के बर्राजपुर, बिल्हौर, अरौल मकनपुर व चौबेपुर में वरीयता के आधार पर सीसीटीवी कैमरे लगने की प्रक्रिया आरंभ हुई है, अभीसीसीटीवी कैमरे शुरू नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

7 of 10
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल से मिला सामान बड़ी साजिश की ओर कर रहा इशारा
कालिंदी एक्सप्रेस को गैस सिलेंडर रखकर पलटाने की साजिश की जांच के बीच मंगलवार को एडीजी जीआरपी प्रकाश डी और डीआईजी राहुल राज मुंडेरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह सिविल पुलिस और इज्जतनगर मंडल के अफसरों संग उन स्थलों पर गए जहां पुलिस और आरपीएफ का डॉग स्क्वायड गया था। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर उसे तत्काल अन्य एजेंसियों या जांच टीमों के साथ साझा करने के लिए कहा।

8 of 10
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
बोले- हर पहलू पर हो रही जांच
घटनास्थल का दौरा करने के बाद अधिकारियों ने साजिश से इन्कार नहीं किया है। अधिकारियों ने कहा कि सिलेंडर के साध जो वस्तुएं मिली हैं वह सोची समझी साजिश की ओर इशारा कर रही हैं। जांच एजेंसियां और स्थानीय पुलिस प्रकरण की जांच रही हैं। कहा कि हर पहलू की गंभीरता से जांच हो रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

9 of 10
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
40 मिनट तक रेलवे अधिकारियों ने की चर्चा
निरीक्षण के बाद एडीजी ने इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव, सहायक सुरक्षा आयुक्त मो. सादिक व कन्नौज आरपीएफ प्रभारी संग लगभग 40 मिनट तक चर्चा की। इस दौरान रेलवे कर्मियों के ट्रैक के निरीक्षण करने को लेकर अबतक की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी को संयुक्त रूप से निगरानी और जांच में एक दूसरे का सहयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

10 of 10
Kanpur kalindi express - फोटो : अमर उजाला
नहीं मिला सुराग, आरपीएफ का डॉग स्क्वॉयड लौटा
घटना के बाद सिविल पुलिस और आरपीएफ ने अपने अपने डॉग स्क्वॉयड मौके पर बुलाए थे। दो दिन तक आरपीएफ का डॉग स्क्वॉयड घटनास्थल और झाड़ियों के बीच लगातार सुराग की तलाश में जुटा रहा, लेकिन कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी। आरपीएफ कन्नौज प्रभारी ओम प्रकाश मीणा ने बताया घटना के बाद मौके पर इलाकाई लोगों की भीड़ आ गई थी। ट्रेन रुकने पर यात्री भी नीचे उतर आए थे। ऐसे में डॉग स्क्वॉयड से कोई विशेष मदद नहीं मिल सकी है जिसके चलते मंगलवार सुबह स्क्वॉयड को वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें