फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalindi Express: ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश में एक और बड़ा खुलासा, ट्रैक के किनारे मिले चौंकाने वाले सबूत!

Wed, 11 Sep 2024 09:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 17
Kalindi Express Accident - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को सिलिंडर रखकर पलटाने की साजिश की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे ही नए खुलासे हो रहे हैं। मंगलवार को एडीजी जीआरपी प्रकाश डी और डीआईजी राहुल राज मुंडेरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह सिविल पुलिस और इज्जतनगर मंडल के अफसरों के साथ उन स्थनों पर भी गए जहां पुलिस और आरपीएफ का डॉग स्क्वायड गया था। घटनास्थल का दौरा करने के बाद अधिकारियों ने साजिश से इन्कार नहीं किया है। सिलिंडर के साथ घटनास्थल पर जो वस्तुएं मिली हैं वह सोची समझी साजिश की ओर इशारा कर रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 17
Kalindi Express Accident - फोटो : अमर उजाला
इस बीच, कानपुर-फर्रुखाबाद रूट पर मुड़ेरी क्रॉसिंग पर कालिंदी एक्सप्रेस को बेपटरी करने की साजिश के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। फॉरेंसिक टीम की जांच में पता चला है कि साजिशकर्ताओं ने घटनास्थल से ट्रैक के किनारे-किनारे काफी दूर तक ज्वलनशील पदार्थ का छिड़काव भी किया था। ताकि हादसे में उठी मामूली चिंगारी भी बड़ी आग का रूप ले सके। 

 
विज्ञापन

3 of 17
Kalindi Express Accident - फोटो : अमर उजाला
फॉरेंसिक टीम को मौके से ज्वलनशील पाउडर, पेट्रोल व माचिस भी बरामद हुई थी। जांच अधिकारियों का आशंका है कि साजिशकर्ताओं ने रेल लाइन पर पड़े बोल्डर को हटाकर करीब पांच से 10 इंच गड्ढा खोद उसमें गैस सिलिंडर रखा था। 

 

4 of 17
Kalindi Express Accident - फोटो : अमर उजाला
आसपास रेलवे ट्रैक पर ज्वलनशील तरल पदार्थ और पाउडर का छिड़काव किया था। डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को हुई जांच में जहां ज्वलनशील चीजें मिली हैं, वहां खोजी कुत्ता सूंघते हुए पहुंचा था। 

 
विज्ञापन

5 of 17
Kalindi Express Accident - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में आशंका है कि वह ज्वलनशील पदार्थ सूंघते हुए ही वहां पहुंचा था। वहीं घटनास्थल के आसपास के पेट्रोल पंप भी जांच के घेरे में आ गए हैं। देखा जाएगा कि किसने बोतल में पेट्रोल दिया।
 
विज्ञापन

6 of 17
Kanpur kalindi express - फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
कानपुर-फर्रुखाबाद रेलरूट पर आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए अब इज्जत नगर मंडल के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। कानपुर-फर्रुखाबाद रेलरूट के कई प्रमुख रेलवे स्टेशन पर 4-4 सीसीटीवी कैमरे लगने का काम आरंभ हो गया है।
 
विज्ञापन

7 of 17
Kanpur kalindi express - फोटो : अमर उजाला
रेल अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के बर्राजपुर, बिल्हौर, अरौल मकनपुर व चौबेपुर में वरीयता के आधार पर सीसीटीवी कैमरे लगने की प्रक्रिया आरंभ हुई है, अभीसीसीटीवी कैमरे शुरू नहीं हुए हैं।

8 of 17
Kanpur kalindi express - फोटो : अमर उजाला
40 मिनट तक रेलवे अधिकारियों ने की चर्चा
कालिंदी एक्सप्रेस को गैस सिलेंडर रखकर पलटाने की साजिश की जांच के बीच मंगलवार को एडीजी जीआरपी प्रकाश डी ने निरीक्षण के बाद इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव, सहायक सुरक्षा आयुक्त मो. सादिक व कन्नौज आरपीएफ प्रभारी संग लगभग 40 मिनट तक चर्चा की।

9 of 17
Kanpur kalindi express - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान रेलवे कर्मियों के ट्रैक के निरीक्षण करने को लेकर अबतक की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी को संयुक्त रूप से निगरानी और जांच में एक दूसरे का सहयोग करने के निर्देश दिए।

10 of 17
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय खुफिया एजेंसियां जोड़ रहीं रेल पर हमले की घटनाओं के तार
उधर, कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को बेपटरी करके हजारों लोगों की जान खतरे में डालने की साजिश रचने के आरोपियों की तलाश केंद्रीय जांच एजेंसियों ने तेज कर दी है। शुरुआती जांच में एटीएस और कानपुर पुलिस कमिश्नरेट को कोई अहम सुराग नहीं मिलने पर केंद्रीय एजेंसियां बीते दिनों देश भर में हुई ऐसी घटनाओं की कड़ियों को जोड़ रही हैं। एजेंसियों को शक है कि इन घटनाओं को अंजाम देने का मकसद देश में अस्थिरता पैदा करना है।

 

11 of 17
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो कानपुर और उसके आसपास बीते दिनों हुईं ऐसी तीन घटनाओं के बाद केंद्रीय एजेंसियों ने इसके लिए अन्य राज्यों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इससे सभी घटनाओं का आपस में कोई लिंक होने और किसी आतंकी संगठन की भूमिका होेने का पता लगाया जा रहा है। वहीं पूर्व में वर्षों में इस तरह की घटनाओं के आरोपियों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि उनसे ही कोई अहम सुराग मिल सके। 

 

12 of 17
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को निशाना बनाए जाने की रिपोर्ट को गृह मंत्रालय ने गंभीरता से लेते हुए पूरे घटनाक्रम की पड़ताल का जिम्मा एनआईए को दिया है। साथ ही, आईबी के अधिकारी कानपुर और आसपास के जिलों में आतंकी संगठनों के स्लीपिंग माड्यूल्स को चिन्हित कर उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। 

 

13 of 17
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
गृह मंत्रालय ने रेलवे को भी ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करने को कहा गया है। केंद्रीय एजेंसियों के साथ पुलिस और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी लगातार समन्वय बनाए हुए हैं।

14 of 17
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में ट्रैक पर भरा सिलिंडर रख कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश
उत्तर प्रदेश के अनवरगंज-कासगंज रूट पर कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस (14117) रविवार रात पलटने से बच गई। ट्रैक पर भरा सिलिंडर रख ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश रची गई थी। बर्राजपुर और बिल्हौर के बीच 100 किमी की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन जब सिलिंडर से टकराई तो तेज आवाज हुई।

15 of 17
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। रेलवे और आरपीएफ अधिकारियों को घटनास्थल से सिलिंडर के अलावा कांच की बत्ती लगी बोतल, माचिस और एक संदिग्ध झोला मिला। 

16 of 17
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीणा ने ड्रैगन और सर्च लाइट की मदद से रेलवे ट्रैक और आसपास झाड़ियों की जांच की। आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट एमएस खान ने बताया कि मौके से भरा हुआ एलपीजी सिलिंडर, माचिस, बोतल और अन्य संवेदनशील वस्तुएं बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन

17 of 17
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
साबरमती एक्सप्रेस हादसे की जांच जारी
कानपुर के पनकी में वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस 17 अगस्त को बोल्डर से टकरा गई थी, जिससे ट्रेन के सभी डिब्बे पटरी से उतर गए थे। ट्रैक के पास से लोहे का एंगल मिला था। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस मामले की जांच अभी चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें