स्टार भारत के टीवी सीरियल 'काल भैरव- एक रहस्य' का दूसरा सीजन मिस्ट्री और थ्रिलर के एक नए कलेवर में दर्शकों से रूबरू होने जा रहा है। यहा कहना है सीरियल के एक्टर गौतम रोडे का। गौतम ने कानपुर में टीवी शो के प्रमोशन के दौरान सीरियल की सीजन नई कहानी का खुलासा करते हुए बताया कि इसमें कनकगढ़ के एक ऐसा शाही परिवार की कहानी बताई गई है, जो 150 वर्षों से एक बुरे अभिशाप से ग्रस्त है और जिसमें हर पुरुष की उसके 30वें जन्मदिन से पहले मौत हो जाती है। मिथक और रहस्य से जुड़ी यह अभूतपूर्व कहानी दर्शकों को चौंकाने का वादा करती है।
विज्ञापन
2 of 10
डेमो पिक
गौतम ने बताया कि मैं इस शो में एक शाही फैमिली से बिलॉन्ग करता हैं। इस शाही परिवार के ऊपर 150 वर्ष पुराना श्राप है कि हमारे परिवार का कोई भी वंशज 30 साल से ऊपर जी नहीं पायेगा। हमारे पर-पर-पर दादा ने काल भैरव मंदिर में किसी महिला के साथ कुछ गलत किया होगा और उसने मरने से पहले श्राप दिया था, तभी से यह परिवार के ऊपर श्राप लग गया कि 30 वर्ष से ज्यादा इस परिवार के वंशज नहीं जी पाएंगे। इससे पहले हमारे वंशज यानी दादा जी, पिता जी 30 वर्ष में ही गुजर चुके हैं और मैं 29 वर्ष का हो गया हूं यानी मेरे पास एक साल बचा है। मगर, इसमें क्योंकि मैंने कुछ गलत नहीं किया है, इसलिए मैं क्यों मरूंगा… यही मिस्ट्री है इस थीम में।
विज्ञापन
3 of 10
डेमो पिक
यह सब भगवान के श्राप की वजह से हो रहा है या कोई इंसान भगवान का नाम लेकर परिवार को मार रहा है, ये एक अनोखी कहानी है। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि वीरवर्धन के किरदार ने मेरे अंदर उत्सुकता जगाई है कि मौत के खौफ में जीने वाले व्यक्ति को कैसा महसूस होता होगा। यह कहानी जो दर्शकों को चौकाएगी और काफी पसंद आएगी। यह स्टोरी बहुत थ्रिलर से भरपूर है, काफी अलग है। लोगों से बच जाएंगे तो भगवान से कैसे बचेंगे तब ज्यादा इंटरेस्टिंग बन जाता है। बहुत प्रोग्रेसिव है, यह कहानी अंधविश्वास को काटेगी।
4 of 10
डेमो पिक
दर्शकों को हर सीन देखने में मजा आएगा और अगले सीन का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा। 20 वर्ष पहले जेब में घर से चार हजार रुपये लेकर चला था। मुंबई पहुंचा तो मुझे कोई नहीं जानता था। कोई किसी से संपर्क नहीं था और अब तो चीजें काफी बदल गयी हैं। हां, टाइम जरूर लगता है कोई भी काम को लेकर, इसलिए हार्डवर्क करते रहिए और पेशन्स रखिए। इन दो चीज़ों को लेकर चलेंगे तो कभी निराश नहीं होंगे।
विज्ञापन
5 of 10
डेमो पिक
कानपुर के गुमटी इलाके की हर एक गलियों से वाकिफ हूं। इन गलियों में ही बचपन किक्रेट खेलते हुए गुजरा है। कुछ ऐसा कहना था अभिनेता गौतम रोडे़ का। वह स्टार भारत पर अपने आने वाले शो ‘कालभैरव रहस्य- 2’ के प्रोमोशन के लिए शहर आए थे।
विज्ञापन
6 of 10
डेमो पिक
बातचीत में उन्होंने कहा कि यूं तो उनकी पढ़ाई मुंबई में हुई है लेकिन कक्षा- 9 तक वो कानपुर शहर गुमटी में रहने वाले अपने मामा के यहां हर छुट्टी में आया करते थे। कहते हैं उनको कानपुर से बेहद लगाव है।
विज्ञापन
7 of 10
डेमो पिक
यहां का लेदर बेहद पसंद
गौतम बताते हैं कि काफी लंबे समय बाद वो कानपुर शहर आए हैं और उनको बहुत अच्छा लग रहा है शहर आकर। वहीं कानपुर की खासियतों के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनको यहां का लेदर बेहद पसंद है और वो यहां से लेदर के जूते जरूर खरीद कर ले जाएंगे।
8 of 10
डेमो पिक
वहीं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए युवाओं को गुरूमंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। मेहनत और धैर्य सबसे बड़ी कूंजी है।
9 of 10
डेमो पिक
इन सीरियलों में निभाई है मुख्य भूमिका
गौतम ने 2005 में सीरियल ‘बा बहू और बेटी’ में अनीश कोटक नाम के किरदार से पहचान बनाई थी।
इसके बाद उन्होंने लकी, बाबुल का आंगन छूटे ना, सरस्वतीचंद्र जैसे कई सीरियलों में मुख्य भूमिका निभाई। इसके साथ ही वह बॉलीवुड फिल्म अनर्थ, अज्ञात, अक्सर आदि में भी काम कर चुके हैं।