जयपुर में कानपुर की बेटी श्वेता और उसके 21 महीने के बेटा की निर्मम हत्या के बाद अब पति की व्हाट्सएप चैट सामने आई है। पुलिस ने जब श्वेता के पति रोहित तिवारी का मोबाइल खंगाला, तो व्हाट्सएप चैट में इस बात के सबूत मिले हैं कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। रोहित ने श्वेता के भाई को मैसेज भेजा था। जिसमें श्वेता के लिए लिखा था कि, ‘मैं तुम्हारा मुंह नहीं देखना चाहता हूं’। श्वेता के पिता ने पुलिस को जानकारी दी है कि पांच तारीख को बेटी ने मैसेज भेजा था कि रोहित उसे मार देंगे।
विज्ञापन
2 of 5
श्वेता का 21 महीने का बेटा
- फोटो : अमर उजाला
इन सब साक्ष्यों से श्वेता के पति पर शक गहरा गया है। श्वेता के मायकेवालों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जब तक ठोस सबूत नहीं मिल जाते, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता। मायकेवालों का कहना है कि इतनी बड़ी वारदात के बाद भी श्वेता के सास-ससुर जयपुर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
इस हालत में मिली थी श्वेता की लाश
- फोटो : अमर उजाला
शादी के सात साल बाद हुआ था बेटा
सुरेश ने बताया कि श्वेता की शादी 24 जनवरी 2011 को दिल्ली के गांधी नगर निवासी रोहित तिवारी से हुई थी। शादी के सात साल बाद बेटा श्रीयम हुआ था। आरोप है शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था।
4 of 5
श्वेता पति रोहित एवं बेटा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस से शिकायत करती तो बच जाती
जब पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, तो श्वेता ने अपनी मां माधुरी को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। माधुरी ने बताया कि श्वेता ने कहा था कि वह अब बर्दाश्त नहीं कर सकती है। अब पुलिस से रोहित की शिकायत करेगी। परिजनों का कहना है कि अगर श्वेता पुलिस से शिकायत कर देती तो उसकी व बेटे श्रीयम की जान बच जाती।
जयपुर में इसी अपार्टमेंट में रहती थी श्वेता
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए करीबी पर शक
पुलिस ने श्वेता के फ्लैट की बारीकी से जांच-पड़ताल की। इस दौरान कमरे में बेड की चादर पर खून के धब्बे मिले हैं। हर चीज सही जगह पर रखी थी। फ्लैट में जबरन दाखिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। जयपुर पुलिस को आशंका है कि हत्यारा करीबी है, जिसने वारदात को आसानी से अंजाम दिया और भाग गया।