फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र तक पहुंचाएंगे 'गूगल गुरु', मोबाइल के जरिए भी मिल सकेगी जानकारी

Wed, 10 Apr 2019 10:52 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कराने के उद्देश्य से तरह-तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी कड़ी में मतदाता पर्ची के पीछे गूगल मैप भी दिया जाएगा। इस मैप के जरिए मतदाता को संबंधित मतदान केंद्र की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। आयोग के इस निर्देश को लेकर अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
लोकसभा चुनाव (फाइल फोटो)
निर्वाचन आयोग मतदाताओं की सुविधाओं के लिए कई तरह की व्यवस्था कर रहा है। मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए गूगल पर मतदान केंद्रों का नक्शा फीड किया जा रहा है। मतदान केंद्र का पता लगाने के लिए मतदाता को मोबाइल पर चीफ इलेक्शन ऑफिसर उप्र की वेबसाइट सर्च करनी होगी।
विज्ञापन

3 of 6
लोकसभा चुनाव (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
इसमें अपना वोटर आईडी नंबर अंकित करते ही मतदान केंद्र की लोकेशन पता चल जाएगी। मतदान पर्ची का प्रिंट भी निकाला जा सकेगा। फोटो युक्त मतदाता पर्चियों और बूथ संख्या को गूगल पर फीड किया जा रहा है। इससे मतदाताओं व चुनाव कर्मियों को काफी राहत मिलेगी। 

4 of 6
फाइल फोटो
जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि गूगल से सर्च कर चुनाव कर्मी व मतदाता आसानी से मतदान केंद्रों तक पहुंच जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने सभी एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विधानसभा के बीएलओ को अभी से तैयार कर दें। मतदाता पर्ची छपते ही उसका वितरण शुरू कर दें।
विज्ञापन

5 of 6
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
मतदान के पांच दिन पूर्व सभी मतदाताओं को पर्ची जरूर मिल जाए। अगर कहीं पर्ची वितरण नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी। चुनाव आयोग के इस निर्देश को लेकर सभी तैयारी में जुट गए हैं। मतदाता सूची की फीडिंग शुरू करा दी गई है। मतदान से दस दिन पहले मतदाता पर्चियों को छापने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो
कर्मचारियों के लिए भी मददगार
चुनाव ड्यूटी में जिन अफसरों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उनके लिए भी गूगल मददगार साबित होगा। इसके जरिए वह मतदान केंद्र के रास्ते की जानकारी ले सकेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार ने बताया कि यदि मतदान के समय किसी भी मतदान केंद्र पर कोई समस्या आती है तो मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी संबंधित मतदान केंद्र तक पहुंच सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें