कानपुर पहुंचीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने बातों ही बातों में बड़ी बात कह दी। उन्होंने इस बात को सबके सामने जाहिर कर दिया कि उन्हें किस चीज से सबसे ज्यादा नफरत है। टीम की खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने कहा कि यहां के लोग इतना गुटखा क्यों खाते हैं। इससे वह अपनी सेहत भी खराब कर रहे हैं और शहर भी गंदा कर रहे। उनको ऐसा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 10
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी
शुक्रवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरमनप्रीत, मानसी जोशी, सुषमा वर्मा, पूनम यादव व एकता बिष्ट कानपुर के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल पहुंचीं। जहां पर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके साथ समय बिताया।
विज्ञापन
3 of 10
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी
कार्यक्रम में महिला किक्रेट टीम ने हमारा कानपुर-स्वच्छ कानपुर जैसे संबधित स्लोगनों का अनावरण किया। हरमनप्रीत ने स्वच्छता का एक किस्सा याद करते हुए बताया कि जब वह और उनकी टीम रांची खेलने जा रही थी तो रास्ते में उनको कहीं टॉयलेट नहीं दिखे।
4 of 10
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी
वह एक गांव में पहुंची तो वहां सिर्फ एक घर में टॉयलेट था। यह देखकर उनको हैरानी हुई कि जो लोग लड़कियों के रहन-सहन के तरीके पर हजारों सवाल करते हैं उन्होंने घर में टॉयलेट तक नहीं बना रखे हैं।
विज्ञापन
5 of 10
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी
हरमनप्रीत ने कहा कि जिंदगी में दो सपने देखे थे, पहला देश के लिए खेलने का और दूसरा पुलिस में नौकरी करने का। ये दोनों सपने पूरे होने पर बेहद खुशी हो रही है।
विज्ञापन
6 of 10
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी
हरमनप्रीत ने बताया कि वर्ल्ड कप खेलने के दौरान जब उनकी उंगली में चोट लग गई थी तो वो डर गईं कि अब उनको घर वापसी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
7 of 10
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी
लेकिन इच्छाशक्ति को इतना मजबूत किया कि खेल के दौरान दर्द का अहसास ही नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पहले महिला क्रिकेट टीम को इतना सम्मान और प्यार नहीं मिलता था जितना अब मिलने लगा है।
8 of 10
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी
यह देखकर खुशी होती है। वहीं एडम गिलक्रिस्ट और एम एस धोनी को अपना पसंदीदा खिलाड़ी मानने वाली भारतीय महिला टीम की विकेटकीपर सुषमा से जब पूछा गया कि उनको विकेटकीपिंग करते समय किन बातों पर ध्यान रखना होता है तो उन्होंने बताया कि विकेटकीपर टीम की बैकबोन होता है।
9 of 10
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी
उसको एक नहीं बल्कि कई बिंदुुओं पर फोकस करना होता है। वहीं पूनम ने कहा कि गेंदबाजी किस तरह की हो इस बात की सलाह सुषमा बहुत अच्छी देती हैं।
सभी खिलाड़ियों ने कहा कि उनका मकसद 2018 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को जीतना है। कार्यक्रम में एसएसपी सोनिया सिंह, डीएम सुरेद्र सिंह व विद्यालय प्रबंधक चंदन अग्रवाल भी शामिल हुए।