फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेन्ट्री बॉक्स मा बईठ के कलाकारी ना पेलौ- राजू श्रीवास्तव

Mon, 15 Jul 2019 10:09 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
राजू श्रीवास्तव
दोस्तों आपन इंडिया टीम के वर्ल्ड कप से बाहर जाय पर हम सबका बहुत दु:ख भवा.. लेकिन हमाई टीम बहुतै अच्छा खेली.. पूरे वर्ल्ड कप मा सब पे हावी रहे.. बूमराह केर बौलिंग अउर रोहित शर्मा केर बैटिंग कौनो नाही भूल सकत.. सबै खिलाड़ी ज़बरदस्त मेहनत कीन.. इसलिये कौने चिंता नाहीं किहेव.. हम सबै कनपुरिये आपन भारतीय टीम के साथ हन.. मगर आपन टीम नाही रही तो वर्ल्ड कप फाइनल देखे मा मजा नाही आवा.. वइसे भारत के बाहर होए से पाकिस्तानियन का बहुत खुसी मिली हुईहै..
विज्ञापन

2 of 7
राजू श्रीवास्तव
ई पाकिस्तानी लोगन का फ्रस्ट्रेशन मा टीवी तोड़े का भी अलगे हिसाब है.. जब भी हिंदुस्तान पाकिस्तान का मैच होय वाला होत है तो चाइना बहुत खुश होय जात है.. काहे से उनकी चाइना टीवी केर सेल बढ़ जात है.. फोड़े खातिर.. कल हम संकठा, रमई अउर गजोधर साथै बइठे टीवी पे मैच देखत रहैं तबहीं हम कहा यार आज तलक हमरे ई समझ में नहीं आवा कि क्त्रिस्केट मा जब कौनो बैट्समैन बल्ले से गेंदा को मार के भागत है.. ऊ तो ठीक है कि ऊ गेंदा का मारिस है इसलिए भाग रहा है.. पर दूसर तरफ जौन बैट्समैन खड़ा रहत है ऊ कौने ख़ुशी मा भागत है !!.. ओका एमा का योगदान रहा जो उई भागे.. अउर भईया अपने देश मा क्त्रिस्केट खिलाड़ी सब से बढ़िया खेलत हैं रिटायर होय के बाद.. ई मांजरेकर..
विज्ञापन

3 of 7
राजू श्रीवास्तव
आर पी सिंह.. किरण मोरे लोगे कमेन्ट्री बाक्स मा बईठ के मुंह से खेलत हैं.. हुंवा बईठ के बतावत हैं कि धोनी गेंद का पढ़ नहीं पाए.. समझ नहीं पाए.. इ बॉल का आगे बढ़ के मारे के चाही.. ऐसे नहीं वईसे मारते तो छक्का हुई जात.. ई बहुतै छोटी गेंद रही.. अरे छोटी गेंद का मतलब?.. का मैदान मा दुई तीन साइज़ केर गेंदा से मैच हुई रहा का.. पागल बनाय रहे हौ जनता का.. फिर कहत हैं कि अच्छी गेंद रही मगर रूम नाही बनाय पाय.. अरे तो तुम कौन बहुत सा महल बनाय लिहेव..

4 of 7
राजू श्रीवास्तव
खाली बातन का हवामहल बनाय रहे हौ.. कहत हैं कि बहुत देर हुई गयी अभीन तलक रोहित का खाता नहीं खुला.. अपना बताओ तुम्हार खाता आधार कार्ड से लिंक भवा कि नहीं.. कमेन्ट्री बॉक्स मा बईठ के कलाकारी पेल रहे हौ.. पहिले जब खुद खेलत रहेव तब कुछौ उखाड़ नाहीं पायेव.. हमका याद है 1985 मा जब कानपूर मा मैच रहा तो तुम आय रहेव.. मेघदूत मा ठहरे रहेव.. तब ग्रीन पार्क मा इत्ता बढ़िया नहीं खेलत रहेव जित्ता बढ़िया अब रिटायर होय के बाद बोल रहे हौ.. दुसरेन का समझाय रहे हौ कि ई बॉल का अईसे उचक के साइड होय के मारे का चाहि.. जैसे खुद बहुत उचक उचक के मारे हौ.. कहत हैं धोनी बॉल का पढ़ नहीं पाय.. जइसे तुम आपन टाइम मा बॉल पढ़ के पीएचडी किये रहेव..
विज्ञापन

5 of 7
Raju Srivastav
हमार यही सब धतूरेबाजी सुन सुन के जान जलत है.. यही खातिर हम टीवी का आवाज बंद करि के मैच देखित है.. अइसेहे एक कमेंट्रेटर हैं हम उनका नाम ना बतइबै.. उई आपन घरे मा भी कमेन्ट्री मा बात करत रहैं तो उनकी मेहरारू रिसियाय के कहिन कि हम तुम्हरी यू कमेन्ट्री से तंग आय के घर छोडि के जाय रही हन.. तो उई कमेंट्रेटर कहिन पहिली बार खूबसूरत कदमो का बेहतरीन इस्तेमाल.. तो उनकी मेहरारू पलट के सोफे पे बईठ गयी कि जाव हम कहूँ ना जइबै.. तो उई बोले इसी के साथ हिट विकेट.. तबहीं रमई बोले यार ई क्त्रिस्केट टीम मा 11 प्लेयर हैं पर हमाई मोहल्ला क्त्रिस्केट टीम मा तो 12 प्लेयर होत हैं.. एक एक्स्ट्रा प्लेयर होत है नाली से गेंदा निकाले वाला..
विज्ञापन

6 of 7
राजू श्रीवास्तव
अउर भईया जेका बैट होत है ओकी दुई दाईं होत है उई दुई चल्ला लेवत है.. अउर जेकी गेंद स्टंप होत है ऊ फील्डिंग नहीं करत है.. हमाई घसियारी मंडी मा तो यही चलि रहा.. तो गजोधर बोले अरे गुरु टीम मा जगह बनावे के लिए खिलाड़ी लोगन का बहुत जबरदस्त फील्डिंग करे का पडत है.. कभों फील्ड मा पानी पहुंचाव तो कभों तौलिया लई के जाव.. कभों उनके हाथ से बल्ला छूट गवा तो दूसर बल्ला लई के जाव.. तबहीं एक खिलाड़ी से एक कैच छूटि गवा.. बस फिर का.. संकठा भड़क गए.. कहे लगे बताओ इत्ता सिम्पल कैच छोड़ दिहिन.. तो गजोधर कहिन अरे तो का हुआ छूट गवा.. वहू तो हमरी तुम्हारी तरह इंसाने है.. छूट गवा तो छूट गवा.. अबहीं फिर से टीवी पे वही शॉट केर एक्शन रीप्ले अइहे तो ओमा देखेव अबकी पकड़ लेहे..
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राजू श्रीवास्तव
तबहीं मनोहर कहिन यार चीयर गर्ल नहीं दिख रही हैं.. तो हम बताये कि ऊ आईपीएल में होत हैं.. तबहीं हमरी नजर मैदान के उप्पर वायर पे लटकत भागत कैमरे पे पड़ी.. हम कहा ई का मुसीबत है भईया.. अब जब जब ऊ चलै हम डिराई कि कहूँ कौनो के उप्पर दग ना जाए धडाम से.. हम कहा भईया एका कहूँ नीचे रखौ.. हमरा बार बार ध्यान उधरे जाय रहा है.. खिलाड़ियन केर भी ध्यान बँटत होई.. कहूँ कैच वैच छूट जाय तो.. बताओ एक ठो तार पे लटका भया है कहूँ केहू केर मूढे पे उप्पर गिरि जाय तो को जवाब देहे.. अउर भईया कैमरा से याद आवा कि मैच के दौरान ई जौन कैमरामैन छांट-छांट के सुन्दर लड़कियन का कैप्चर करि के स्क्रीन पे दिखावा करत हैं..   हमरे हिसाब से ‘मैन ऑफ़ द वर्ल्ड कप’ यही कैमरामैन का मिलै के चाहि..।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें