फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभियान: मानव श्रृंखला के जरिए तिरंगामय हुआ मोतीझील, देखें तस्वीरें

Mon, 15 Aug 2022 01:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभियान - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर मोतीझील में सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। देशभक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर स्कूली बच्चों और युवाओं की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इंडियन आइडल फेम पूजा चटर्जी ने अपने गीतों से आजादी के इस जश्न को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।

पूजा मुंबई से यहां आईं। शहर के व्यापारी बंधुओं, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों, उद्यमियों, चिकित्सकों, कलाकारों, विभागों के कर्मचारियों के साथ ही शहरियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर आजादी का जश्न मनाया और राष्ट्रगान का हिस्सा बने।
विज्ञापन

2 of 5
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभियान - फोटो : अमर उजाला
मानव श्रृंखला के जरिए तिरंगामय हुआ मोतीझील
आजादी के अमृत महोत्सव को शहर के लिए यादगार बनाने तथा लोगों को तिरंगे का महत्व समझाने के लिए अमर उजाला की तरफ से मोतीझील परिसर में आयोजित मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभियान - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान शहर के स्कूलों से आये बच्चों ने तिरंगे के रंग की टोपियां पहनकर मानव श्रृंखला बनाई। यह मौका था स्वतंत्रता दिवस का। कार्यक्रम में सभी देश भक्ति गीतों पर जमकर थिरके। साथ ही इस दौरान शहर भर से आए अलग-अलग संस्था के लोंगों, एनसीसी के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

4 of 5
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभियान - फोटो : अमर उजाला
तिरंगा फहराते वक्त रखें ध्यान 
- ध्वज फटा या मटमैला नहीं होना चाहिए। कोई दूसरे झंडा या पताका राष्ट्रीय ध्वज से ऊंचा या बराबर नहीं होना चाहिए। ध्वज पर कुछ भी लिखा या छपा नहीं होना चाहिए।
- ध्वज ऐसी जगह फहराया जाना चाहिए, जहां से स्पष्ट दिखे। झंडे को धीरे-धीरे आदर के साथ फहराया और उतारा जाना चाहिए। सभा या मंच पर झंडा फहराते समय वक्ता का मुंह श्रोताओं की तरफ हो और झंडा वक्ता के दाहिने तरफ होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभियान - फोटो : अमर उजाला
यह माना जाएगा अपमान
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज को झुका देना, आधा झुकाकर फहराना, नेपकिन या रुमाल के रूप में प्रयोग करना, किसी तरह का सामान ले जाने के लिए प्रयोग करना, जमीन पर छूना, उल्टा फहराना अपमान माना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें