कानपुर सहित आसपास के जिलों में 74वां स्वतंत्रता दिवस कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए धूमधाम से मनाया गया। कानपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने और पुलिस लाइन में डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने ध्वजारोहण किया। जगह जगह अमर उजाला के साथ मां तुझे प्रणाम के तहत लोग स्वतंत्रा दिवस के जश्न में शामिल हुए।
विज्ञापन
2 of 8
independence day 2020
- फोटो : amar ujala
औरैया में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने ककोर स्थित जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया तो वही एसपी सुनीति ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर जिले के अधिकारियों ने सभी जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी सुबह 8:00 बजे पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी ने 44 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
3 of 8
independence day 2020
- फोटो : amar ujala
स्वतंत्रता दिवस चित्रकूट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला अधिकारी ने ध्वजारोहण कर गोष्ठी में देश की आजादी से जुड़े प्रसंगों के बारे में बताया। जिलेभर में स्वच्छता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। सभी राजनैतिक दल भाजपा कांग्रेस सपा व बसपा के कार्यालयों में भी ध्वजारोहण हुआ। इसके अलावा पुलिस लाइन में एसपी अंकित मित्तल ने भी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
4 of 8
independence day 2020
- फोटो : amar ujala
कन्नौज में स्वतंत्रता दिवस की धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही देशभक्ति की धुनों के साथ लोग तरह तरह से स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे हैं। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने कलेक्टर परिसर में झंडा फहराया इसके बाद परिसर में ही पौधरोपण किया। वहीं एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिस लाइन में झंडा फहराते हुए राष्ट्रध्वज को सलामी दी। एसपी ने जिले के उन पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। जिन्होंने कर्तव्य निष्ठा के साथ अपना फर्ज निभाया। इसी तरह जिले के कई शिक्षण संस्थानों और निजी संस्थानों में भी झंडा फहराया गया। पूरे जिले में सादगी के साथ सामाजिक दूरी का पालन कर लोग आजादी का जश्न मना रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
independence day 2020
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर में स्वतंत्रता दिवस पर डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट में झंडा फहराया। वहीं गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा पर डीएम, नगरपालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद, कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण किया। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
6 of 8
सुबह ठीक दस बजे हुआ राष्ट्रगान
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत स्वतंत्रता दिवस पर पूरे शहर में राष्ट्रगान गुंजायमान हुआ। सुबह ठीक दस बजे जो भी जहां रहा उसने रुककर 52 सेकंड तक राष्ट्रगान गाया। खास बात यह रही कि सामाजिक संगठनों के अलावा मंदिरों, गुरुद्वारों, अपार्टमेंटों व कालोनियों में भी राष्ट्रगान की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन
7 of 8
बच्चों में दिखा गजब का उत्साह
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला के इस अभिनव अभियान में शहर के सभी प्रमुख व्यापारी संगठन, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन के लोग जुड़े। कई अपार्टमेंटों से गुब्बारे भी उड़ाए गए। कोरोना की जांच कर रही अमर उजाला की 22 वैनों की ओर से भी लोगों को राष्ट्रगान करवाया गया। रात आठ बजे लोगों ने घरों, चौराहों व बाजारों में दो दीये देश के नाम और तीन दीये कोरोना योद्धाओं के सम्मान में जलाए।
अटल घाट पर स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर हुई आतिशबाजी, दिखी हिन्दू मुस्लिम एकता की तस्वीर
- फोटो : amar ujala
अटल घाट में आतिशबाजी
स्वतंत्र दिवस पर अमर उजाला की ओर से गंगा बैराज स्थित अटल घाट में सूर्यास्त के बाद जबरदस्त आतिशबाजी हुई। आसमान में रंगबिरंगी रोशनी देख गंगा बैराज घूमने आए लोग तालियां बजाकर उत्साह वर्धन करने लगे। करीब डेढ़ घंटे तक लोगों ने आतिशबाजी का लुत्फ उठाया।