कानपुर हाईस्कूल, इंटर और स्नातक पास युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आठ कंपनियां 1145 युवाओं को नौकरी देने के लिए जल्द अा रही हैं। इसके लिए जीटी रोड स्थित इंप्लायमेंट ऑफिस (सेवायोजन कार्यालय) में 23 फरवरी को रोजगार मेला लगेगा।
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
इसमें शामिल होने के लिए वेबसाइट www.sewayojan.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 22 फरवरी तक पंजीयन कार्ड व बायोडाटा जमा करना होगा। ये कंपनियां योग्यता के आधार पर अलग-अलग पदों पर नौकरी देंगी।
सबसे ज्यादा 500 नौकरियां कानपुर और उसके आसपास की हैं। शुक्रवार को भी सेवा योजन कार्यालय में रोजगार मेले लगा। इसमें 108 युवाओं को नौकरी मिल गई। एजिस लिमिटेड लखनऊ ने 22, लेयान ग्लोबल रेड चीफ ने 27, नवभारत फर्टिलाइजर वाराणसी ने 13, जीफोरएस सिक्योर सॉल्यूशंस इंडिया ने 30 और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 16 युवाओं का चयन किया है।