यूपी के हमीरपुर जिले में एक अनाेखा मामला सामने अाया है। यहां एक गर्भवती महिला की बेर खाने की इच्छा हुई ताे उसने अपने पति से कहा। पति बेर ताेड़ने के लिए खेत जाने के लिए तैयार हुअा। वह अभी रास्ते में ही था पर जाे उसके साथ हुअा वह बेहद डरावना है।
विज्ञापन
2 of 4
घायल विनीत अाैर उसकी पत्नी
कुरारा थानाक्षेत्र के झलोखर गांव निवासी विनीत साहू ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब चार बजे वह बेर तोड़ने खेत जा रहा था। तभी गांव निवासी कैलाश द्विवेदी रास्ते में मिला। उसने बेर तोड़ने से मना करते हुए गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
उसके बाद शाम करीब सात बजे कैलाश अपने पुत्र आशीष के साथ उसके घर आया। जहां गाली गलौज करते हुए लाठी से उसकी पिटाई करने लगा। बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी, पिता गोरे साहू व मासूम पुत्री को भी पीटा।
विनीत ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती है। उसका बेर खाने का मन था। ताे वह बेर ताेड़ने के लिए खेत जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक संगम मिश्रा ने बताया कि एक्सरे रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।