अवैध खनन मामले में फंसी जिलाधिकारी बी. चंद्रकला एक बार फिर चर्चा में हैं। आरटीआई कार्यकर्ता कमलेश सविता ने मंगलवार को कैंप कार्यालय पहुंचकर सीबीआई के अधिकारियों को 39 पेज का एक पुलिंदा देकर कहा कि साहब इस जिले में तत्कालीन जिलाधिकारी बी. चंद्रकला के समय अवैध खनन जमकर हुआ है।
विज्ञापन
2 of 5
आईएएस बी. चंद्रकला
- फोटो : अमर उजाला
इसे लेकर लगातार शिकायतें की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी मौरंग खनन के जारी 66 पट्टों के बारे में पत्र भेजा था, लेकिन सारे पत्र दबा दिए गए।
विज्ञापन
3 of 5
आईएएस बी. चंद्रकला
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें मौरंग कारोबारियों ने धमकी दी, हमला किया था। आरटीआई कार्यकर्ता ने सीबीआई को बताया कि नवंबर 2013 में खनिज विभाग से मौरंग खनन के पट्टों के बारे में सूचना मांगी थी। जिसका कोई जवाब नहीं दिया गया।
4 of 5
आईएएस बी. चंद्रकला
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने आरटीआई कार्यकर्ता के सभी दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। आरटीआई कार्यकर्ता कमलेश सविता ने बताया कि सीबीआई टीम के अधिकारियों ने आधे घंटे की मुलाकात में दो बार सरीला क्षेत्र में अवैध खनन के बारे में जानकारी मांगी।