kannauj murder case
- फोटो : अमर उजाला
एक कमरे में रहता था परिवार, पिता की है फूस की झोपड़ी
ग्रामीणों के मुताबिक संजू का परिवार बेहद गरीबी से जूझ रहा था। वर्ष 2005 में आवास बनाने के लिए मिले 25 हजार रुपये से उसने एक कमरा बनवाया था। उसी में वह बच्चों के साथ रहता था, जबकि उसके पिता के पास पक्का या कच्चा मकान नहीं है। वह संजू के मकान से करीब 50 कदम की दूरी पर फूस की झोपड़ी बनाकर रहता है।