फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Murder Case: लेनदेन में वृद्ध की निर्मम हत्या, सरसों के खेत में मिला शव, जेब से पुलिस को मिले रुपये

Mon, 23 Jan 2023 07:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 7
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में चोरी छिपे ईशन नदी से बालू खनन करने वाले वृद्ध की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारोपी चकरोड किनारे खेत में शव फेंककर भाग निकले। शव मिलने से आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बेटे की तहरीर पर पिता-पुत्र पर नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने से नाराज महिलाओं ने सौरिख-छिबरामऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

महिलाएं हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। क्षेत्र के ग्राम राजापुर निवासी रामपाल राठौर (60) बैलगाड़ी से बेटों के साथ ईशन नदी से बालू खनन कर बिक्री करता था। रविवार भोर में बेटा जितेंद्र रोजाना की तरह बैलगाड़ी से खनन करने गया था।
विज्ञापन

2 of 7
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद छह बजे साइकिल से रामपाल घाट के लिए निकले थे। इस दौरान खनन कर लौट रहे बेटे जितेंद्र ने गांव के बाहर चकरोड पर पिता की साइकिल पड़ी देखी। पास ही सरसों के खेत में खून से लथपथ पिता का शव देखा। यह देखकर जितेंद्र चीखते हुए गांव की ओर भागा और ग्रामीणों को वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन

3 of 7
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर एएसपी अरविंद कुमार, सीओ दीपक दुबे व प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बेटे जितेंद्र से मामले की जानकारी ली। जितेंद्र ने बताया कि वह बालू भरने के लिए गया था। देरी होने पर पिता साइकिल से देखने जा रहे थे।

4 of 7
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला
तभी रास्ते में गांव निवासी सुरजीत सिंह यादव ने बेटे रजत के साथ मिलकर दबोच लिया और गले पर कुल्हाड़ी से कई प्रहार कर हत्या कर दी। पिता के शव के पास में ही साइकिल भी पड़ी हुई थी। उधर, जाम की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और एक युवक को हिरासत में लेने की बात कहकर आधे घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

5 of 7
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला
लेनदेन बना वृद्ध की हत्या का कारण
वृद्ध की हत्या का मुख्य कारण अभियुक्तों से लेनदेन बताया जा रहा है। गांव में चर्चा है कि रामपाल का दूसरे नंबर का बेटा दीपू पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत कायमपुर से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। तब दीपू ने अभियुक्त सुरजीत से कुछ रुपये उधार लिए थे। इसे वापस न कर पाने से दोनों में झगड़ा भी हुआ।
विज्ञापन

6 of 7
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला
मामला थाने में भी पहुंचा था। उसी को रंजिश मानते हुए रामपाल की हत्या की गई है। बड़े बेटा देवेंद्र का कहना है कि अभियुक्तों पर चक्की की पिसाई का रुपया बकाया था। मांगने पर अभियुक्तों ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी पुलिस से शिकायत की गई थी, तब अभियुक्तों ने रुपया लौटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kannauj murder case - फोटो : अमर उजाला
जेब से पुलिस को मिले रुपये
वारदात की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने जब तलाशी ली, तो रामपाल की जेब में 3200 रुपये मिले। पुलिस ने परिजनों को रुपये दे दिए। साथ ही शव के पास में पड़े खून से लथपथ गमछे को पुलिस ने कब्जे में लिए ले लिया। शव को देखने से लग रहा था की गले पर धारदार हथियार से कई प्रहार किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें