कानपुर के नर्वल स्थित नरौरा गांव में गुरुवार रात पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति ने बड़े चाकू से दोनों का गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पति को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
2 of 5
मृतक प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह एसएसपी अनंत देव, एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह व फोरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण किया। नरौरा गांव निवासी राजेश कुरील मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी सुनीता (35) के अलावा दो बेटे मुकेश, शनि और बेटी कंचन हैं।
विज्ञापन
3 of 5
पत्नी और प्रेमी को मारने वाला आरोपी पति
- फोटो : अमर उजाला
राजेश ने बताया कि पिछले चार वर्षों से सुनीता के औंग गलाथा (फतेहपुर) निवासी मनीष (25) से अवैध संबंध थे। मनीष रिश्ते में उसका फुफेरा भाई लगता था। वह अक्सर घर आता था। कई बार चेतावनी देने के बावजूद न मनीष सुधरा और न ही सुनीता।
4 of 5
घटना के बाद मौके पर बिखरा पड़ा खून
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार रात वह कमरे में सो रहा था। बच्चे पड़ोस में पिता मौजीलाल के घर पर थे। गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे नशे में धुत मनीष गांव किनारे अपनी वैन खड़ी करके उसके घर पहुंचा। सुनीता के फोन न उठाने की बात कहकर वह गली गलौज करने लगा।
घटना के बाद घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
तभी, नींद से जागने पर मनीष को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर घर में रखे बड़े चाकू से मनीष और बीच-बचाव करने पर पत्नी का गला रेत दिया। बाद में पुुलिस कंट्रोल रूम में वारदात की सूचना दी। इस पर नर्वल पुलिस ने चापड़ सहित हत्यारोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।