फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया नाइट में डीजे की तेज धुनों पर 'चूड़ी जो खनके हाथों में याद पिया की आने लगी' पर थिरकी महिलाएं

Fri, 11 Oct 2019 08:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डांडिया नाइट में झूमती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर फिएस्टा व एवलॉन ने शुक्रवार को होटल लैंडमार्क में डांडिया उत्सव आयोजित किया। सभी सदस्य पारंपरिक अंदाज में तैयार होकर आईं। हॉल की सजावट थीम के अनुसार की गई।

 
विज्ञापन

2 of 5
बॉलीवुड गानों पर लगाए ठुमके - फोटो : अमर उजाला
फिल्मी गीतों पर सभी ने डांडिया के साथ शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान रंग-बिरंगी कलर से जरी की कढ़ाई एवं मोतियों से जड़ा लहंगा पहने महिलाओं ने हाथों में डांडिया स्टिक लेकर खूब मस्ती की।

 
विज्ञापन

3 of 5
बॉलीवुड गानों पर जमकर झूमी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
फिल्मी गीतों की धुन पर डांस के साथ मंच पर उतरी महिलाओं ने कार्यक्रम को मनोरंजक बना दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में सोसाइटी की महिलाओं ने खूब मस्ती की। महिलाओं द्वारा मनोहारी डांडिया नृत्य की प्रस्तुति से सभी मंत्रमुग्ध हो गए

 

4 of 5
डांडिया नाइट में लगाए ठुमके - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा की आराधना से हई। कार्यक्रम में बेस्ट डांस, बेस्ट ड्रेस जैसे टाइटल भी दिए गए। कार्यक्रम का संचालन इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर फिएस्टा की अध्यक्ष सीमा जैन ने किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डांडिया पर झूमी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सभी को कार्यक्रम के अंत में दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए तोहफे बांटे गए। इस मौके पर संतोष गुप्ता, अंजली, नैना, रेशू, मुस्कान, नंदिनी, विम्मी, नेहा, कुसुम, प्रीति आदि सदस्य मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें