फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को फावड़े से काटने के बाद बोला- 'लंबी कहानी है बइठौ तौ बताएं, बीड़ी लइके आव फिर बैठव आय',

Fri, 14 Sep 2018 05:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
हत्यारे सुसर और मृतका सास की जानकारी देती बहू ममता  - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिल्हौर कस्बे के नसिरापुर गांव में अवैध संबंधों के शक में बीते बुधवार की रात एक पति ने अपनी पत्नी को खेतों पर ले जाकर फावड़े से काट डाला। इसके बाद आरोपी ने पत्नी के शव को खेत में ही दफनाने की कोशिश की। लेकिन देररात तक जब दोनों घर न पहुंचे तो ग्रामीण खोजबीन करते खेत पर पहुंच गए। पूरा नजरा देख सब सन्न रह गए। ग्रामीणों की सूचना पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया। बता दें कि पति अवैध संबंधों के शक अक्सर पत्नी से विवाद करता था।  

 
विज्ञापन

2 of 4
मृतका तारावती का फाइल फोटो, पत्नी की हत्या करने वाला रामनाथ  - फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर कोतवाली इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि अधेड़ रामनाथ रैदास अपनी पत्नी तारावती (48), बड़े बेटे सूरज, बहू ममता और छोटे बेटे दीपक के साथ नसिरापुर गांव में रहते हैं। रामनाथ रैदास पहले आगरा में सिलाई का काम करतर था, लेकिन बीते कुछ माह से वह गांव में रहकर खेती-बाड़ी कर रहा था। बीते बुधवार की दोपहर बाद रामनाथ पत्नी तारावती के साथ खेतों पर निराई करने गया था। इसी दौरान पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो गया। तभी गुस्से में आकर रामनाथ ने फावड़े से पत्नी पर हमला कर दिया। सिर पर फावड़े से कई वार किए। जिससे तारावती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 


 
विज्ञापन

3 of 4
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
खेत गांव से करीब दो किमी. दूर दो जंगलों में होने से ग्रामीणों को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। देरशाम आठ बजे तक सास-ससुर के घर न लौटने पर बहू ममता ने पड़ोसी आदर बाबू को जानकारी दी। आदरबाबू समेत कई ग्रामीण रात 11 बजे रामनाथ और तारावती की तलाश में घटनास्थल वाले खेत पर पहुंचे। जहां रामनाथ तारावती के शव को जमीन में दफनाने की कोशिश कर रहा था। पूरा नजरा देख सब सन्न रह गए और सूचना 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोलरूम को दी। पुलिस पहुंची और शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके से आलाकत्ल फावड़ा बरामद कर रामनाथ को हिरासत में ले लिया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक, गुरुवार की देरशाम तक पुलिस को पुत्र सूरज और दीपक की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली थी। 


 
विज्ञापन

4 of 4
हत्यारे सुसर और मृतका सास की जानकारी देती बहू ममता , मृतका तारावती का फाइल फोटो   - फोटो : अमर उजाला
साहब.... बीड़ी पिला दो, बीमार हो जाऊंगा 
बिल्हौर। पत्नी तारावती की हत्या के बाद पति रामनाथ की मानसिक हालत बिगड़ गई। पुलिस हिरासत में वह बार-बार कोतवाली के महिला और पुरुष सिपाहियों से बीड़ी पिलाने की बात कह रहा था। घटना के बारे में पूछा गया तो रामनाथ ने कहा कि लंबी कहानी है बैइठौ तौ बताएं, बीड़ी लैइके आव, फिर बैठव आय। इंस्पेक्टर बिल्हौर का कहना है कि रामनाथ का मानसिक संतुलन सामान्य नहीं है। यदि देर रात तक मृतका के पुत्रों की ओर से तहरीर नहीं मिलती तो पुलिस आरोपी को जेल भेजकर कार्रवाई की जाएगी। 


मृतका तारावती के पड़ोसियों ने बताया कि हत्यारा रामनाथ बेहद शक्की किस्म का आदमी था। दो बेटों की मां तारावती पर वह आएदिन तरह-तरह के आरोप लगाकर कलह करता था। जबकि तारावती सौम्य स्वभाव की महिला थीं। बड़े बेटे की शादी के बाद भी चारित्रिक दोष लगाने पर दोनों में आए दिन विवाद होना आमबात थी। तारावती के बड़े बेटे सूरज की बहू ममता ने बताया कि सास-ससुर में आएदिन विवाद होता था, लेकिन कुछ ही देर में दोनों फिर एक दूसरे से बातचीत करने लगते थे, पर ससुर ऐसा भी कदम उठाएंगे ऐसा कभी सपने में भी नहीं सोचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें