घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बेटी और दामाद गए थे बाहर, तभी किया हमला
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी रामप्रकाश राजमिस्त्री है। वह पत्नी सुमन देवी (56), बेटी नेहा व श्याम नगर निवासी दामाद हेमंत के साथ मकान में रहता है। सोमवार की दोपहर दामाद काम पर गया था, जबकि नेहा अपनी बेटी को लेने स्कूल गई थी। तभी आरोपी रामप्रकाश ने सुमन के सिर पर सिलबट्टे से वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। कुछ देर बाद जब भतीजा दीपक अंदर पहुंचा तो रक्तरंजित अवस्था में चाची को पड़ा देख उसके होश उड़ गए। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।