यूपी के कन्नौज जिले में कस्बा तालग्राम के मोहल्ला जेरकिला में बाइक न मिलने पर पत्नी को तलाक देकर घर से निकालने के आरोपी सलमान के घर सन्नाटा पसरा है। मोहल्ले के लोगों का कहना कि पंचायत के फैसले में दहेज का सामान वापस कर दिया गया। पति पत्नी अपने-अपने परिवार के साथ रहने लगे थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सलमान ने बहन के घर में बैठी पत्नी पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद युवक ने कलकत्तापुरवा के समीप बेरी के बाग में जाकर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने का नाटक किया। परिजन समझाकर बुला लाए।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता की बहन रुबीना ने बताया कि आपसी समझौते से तलाक हो गया था। पिता व मां शायदा फातून की मौत के बाद करिश्मा को पाला था।
4 of 5
डेमो पिक
मुकदमा लिखाने के बाद सलमान समझौते का दबाव बना रहा है। जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
आरोपी घर में ताला डालकर फरार हो गया है। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह का कहना कि गिरफ्तारी के लिए चौकी प्रभारी राकेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसे जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।