फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद यादगार वैलेंटाइन-डे, जब दो जिस्म एक जान हुए, लोगों ने बरसाए फूल, बात हेलीकॉप्टर की भी...

Fri, 15 Feb 2019 09:23 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट जिले में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसकी बातें करते लोग थक नहीं रहे हैं। बात ही कुछ ऐसी थी और पल ही इतना यादगार हो चुका था कि लोग शुभकामनाएं देते नहीं थक रहे थे। इलाके का नजारा ऐसा था मानों कि कोई त्योहार हो। जिसने भी इस नजारे को देखा वो मुरीद हो गया।
विज्ञापन

2 of 7
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
समाजसेवी किसान मोतीलाल पांडेय के पुत्र प्रशांत पांडेय की शादी अतर्रा के राजा चौरिहा की पुत्री किरन के साथ हुई। 13 फरवरी को बारात लेकर पहुंचे। विवाह रस्म अदायगी के बाद सुबह विदाई को जैसे अतर्रा बांदा में हेलीकॉप्टर उतरा तो लोग आश्चर्यचकित होकर देखने लगे। जैसे ही दूल्हा-दुल्हन हेलीकाप्टर से उतरे फूलमालाओं से स्वागत हुआ।
विज्ञापन

3 of 7
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
अतर्रा से पहाड़ी कस्बे में हेलीकॉप्टर उतरते ही परिजनों व शुभचिंतकों ने दूल्हा-दुल्हन का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान यहां भी सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बताया गया कि जिले में पहली बार हेलीकॉप्टर से बरात विदा होकर आई है।

4 of 7
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
13 फरवरी को पहाड़ी से लगभग 150 वाहनों से करीब एक हजार बराती बरात गये। गुरुवार को लड़की की विदाई पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार हेलीकॉप्टर से होनी थी। हजारों लोग हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा के प्रांगण में पहुंच गए।
विज्ञापन

5 of 7
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही 11 बजकर 30 बजे हेलीकॉप्टर अतर्रा में उतरा वैसे ही लोगों के हुजूम ने हेलीकॉप्टर को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस को ग्रामीणों को हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 11बजकर 45 मिनट पर दूल्हा दुल्हन अपनी गाड़ी से हेलीकॉप्टर के पास पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 7
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
यूपी में चित्रकूट जिले के पहाड़ी बुजुर्ग गांव में 12 बजकर 15 मिनट पर हेलीकॉप्टर बरेठी रोड देवपारी तालाब के पास उतरा। हेलीकॉप्टर से दूल्हा-दुल्हन उतरकर पास में स्थित देवालय में सिर झुकाकर अपने घर की ओर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
अतर्रा से दूल्हा दुल्हन के साथ हेलीकॉप्टर में दूल्हे की बड़ी बहन मनीषा पांडे भी आईं और दूल्हा-दुल्हन के स्वागत के लिए दूल्हे की बहनें पूनम, नीलम, खुशबू ने पुष्प वर्षा से दोनों स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें