यूपी के कन्नौज जिले के एक गांव में शराब के नशे में एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब यह जानकारी उसकी पत्नी को हुई, तो उसने विरोध किया। इस पर उसने...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि सोमवार को वह अपने मायके गई थी। उसके घर पर भतीजी अकेली रह गई।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
रात 8 बजे के करीब उसके पति ने शराब के नशे में भतीजी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मंगलवार को जब वह मायके से वापस आई, तो भतीजी ने आपबीती सुनाई।
जब उसने पति से पूछा, तो वह आग बबूला हो उठा और मारपीट कर उसे घायल कर दिया। उसने बेरहमी से पीटते हुए सिर के बाल उखाड़ लिए। पीड़िता कोतवाली पहुंची और एसएसआई राजेश सिंह राठौर को मामले से अवगत कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।