फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्दी फैमिली फिट इंडिया: ग्रीनपार्क में हजारों बच्चों ने बनाई मानव शृंखला, फिट रहने का लिया संकल्प

Tue, 19 Nov 2019 10:35 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 9
कानपुर में अमर उजाला प्रस्तुत 'हेल्दी फैमिली फिट इंडिया' कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शहरवासियों के लिए मंगलवार की सुबह स्वस्थ रहने का संदेश लेकर आई। अमर उजाला, वर्ल्ड डायबिटीज फाउंडेशन, जिला प्रशासन, एकल विद्यालय की ओर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित ‘हेल्दी फैमिली फिट इंडिया’ कार्यक्रम में हजारों लोगों ने फिट रहने का संकल्प लिया। हजारों बच्चों ने मानव शृंखला बनाकर संदेश दिया कि सही खानपान, व्यायाम-योग करके खुद को चुस्त-दुरुस्त रखा जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 9
कानपुर में अमर उजाला प्रस्तुत 'हेल्दी फैमिली फिट इंडिया' कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विशेषज्ञों ने योग-व्यायाम के टिप्स दिए और आहार विशेषज्ञों ने सही खानपान के बारे में बताया। डायबिटीज मरीजों को संदेश दिया गया कि जीवनशैली में परिवर्तन कर वे बेहतर जीवन जी सकते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं, संगठनों के सदस्यों, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह के साथ भागीदारी की।
विज्ञापन

3 of 9
कानपुर में अमर उजाला प्रस्तुत 'हेल्दी फैमिली फिट इंडिया' कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह ग्रीनपार्क में कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही सिटी से साउथ, कल्याणपुर से पनकी तक के स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थी पहुंचने लगे। एनसीसी के कैडेट्स और कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं बैनर लेकर कदमताल करते हुए ग्रीन पार्क स्टेडियम पहुंचे। सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि कमिश्नर सुधीर एम बोबडे ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हेल्दी फैमिली फिट इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। अमर उजाला, वर्ल्ड डायबिटीज फाउंडेशन, एकल विद्यालय इसे ग्रीन पार्क में साकार कर रहे हैं। बच्चों के उत्साह की सराहना की। एडीजी प्रेम प्रकाश ने भी कहा कि तंदुरुस्त रहने से ही तरक्की की जा सकती है। 

4 of 9
कानपुर में अमर उजाला प्रस्तुत 'हेल्दी फैमिली फिट इंडिया' कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य भगवान का दिया सबसे बड़ा उपहार है। अगर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर से बचना है, तो रोजाना एक घंटा व्यायाम-योग करना ही होगा। बच्चों को इसके लिए अपने माता-पिता को भी प्रेरित करना चाहिए। आईजी मोहित अग्रवाल ने अमर उजाला की इस मुहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुबह 8 बजे से स्कूली बच्चे और शिक्षक जिस उत्साह के साथ आते दिखे, उससे यह साफ हो गया कि कार्यक्रम का मकसद पूरा हो गया है। यहां मिले टिप्स अनमोल निधि हैं। उन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में उतारना है। नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि यह बहुत अच्छा प्रयास है। तनाव भरी जिंदगी में डायबिटीज-ब्लडप्रेशर आदि बीमारियां बहुत आम हो गई हैं। इनसे बचने के लिए योग और व्यायाम की एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन

5 of 9
कानपुर में अमर उजाला प्रस्तुत 'हेल्दी फैमिली फिट इंडिया' कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
नई उड़ान
कार्यक्रम में ‘थोड़ा करें व्यायाम, थोड़ा सा सुधारें खानपान, जीवन में आएगी उमंग, भरेंगे नई उड़ान’ का नारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन एमए नकवी ने किया। डॉ. उमेश पालीवाल, डॉ. निरंकार गोयल, संजय मेहरोत्रा, राकेश शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

गुंतास ने गीतों से झुमाया
एंड टीवी के शो वाइस इंडिया किड्स में टॉप-5 और सोनी टीवी के शो सुपर स्टार सिंगर में टॉप-10 तक पहुंचने वाली शहर की सिंगर बेटी गुंतास ने अपने गानों से लोगों को झुमा दिया। गुंतास ने जब ‘वो रंग भी क्या रंग है मिलता है....’ गाया, तो पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गुंतास ने कई अन्या गाने भी गाए। आयोजन समिति की तरफ से गुंतास को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुंतास के पिता व ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल के निदेशक हरप्रीत सिंह काके ने कार्यक्रम को सराहनीय पहल बताया।
विज्ञापन

6 of 9
कानपुर में अमर उजाला प्रस्तुत 'हेल्दी फैमिली फिट इंडिया' कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
योगाचार्यों ने सिखाए आसन
ग्रीन पार्क की योग प्रशिक्षक पूनम वाजपेयी, विभा गुप्ता, डॉ. जया शुक्ला, भावना श्रीवास्तव, निधि, शिमला देवी आदि ने लोगों को सही तरह से योगासन करने सिखाए। पूनम वाजपेयी ने बताया कि वज्र आसन, मंडूक आसन डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इन्हें करने से पैंक्रियाज व पेट के अन्य अंग सक्रिय होते हैं। ताड़ासन, त्रिकोणासान, त्रियक ताड़ासन आदि भी कराए गए। डॉ. निरंकार गोयल ने आयुर्वेद को अपनाने की बात कही।
विज्ञापन

7 of 9
कानपुर में अमर उजाला प्रस्तुत 'हेल्दी फैमिली फिट इंडिया' कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
श्रेयांश ने किए जटिल योगासन, सब  मंत्रमुग्ध
यूपी योग एसोसिएशन की तरफ से राष्ट्रीय स्तर की योगासन प्रतियोगिता में शामिल हो चुके 10 वर्षीय श्रेयांश झा ने योग के कठिन आसन करके  बच्चों को योग क्रियाएं करने के लिए प्रेरित किया। डीपीएस बर्रा के छात्र श्रेयांश ने वकासन, राजकपोट आसन, पूर्ण उष्ठासन, पूर्ण शलभ आसन, ओंकार आसन, कोडिल्य आसन करके दिखाए। इन जटिल आसनों को देखकर स्टेडियम में मौजूद हजारों लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

8 of 9
कानपुर में अमर उजाला प्रस्तुत 'हेल्दी फैमिली फिट इंडिया' कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की सहयोगी संस्थाएं
उजाला हेल्थकेयर, परिवर्तन संस्था, रेस्टोरेंट एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन, प्रोविंशियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, इस्कॉन टेंपल, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, सखी केंद्र, आरोह, पालीवाल पैथोलॉजी, सीए सोसाइटी, फैसिलिटेशन फॉर इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन, कर्णधार क्लब, यूपी ओलंपिक, ग्रीन पार्क, क्रीड़ा भारती, मेडिसिन एसोसिएशन बिरहाना रोड, नर्सिंगहोम एसोसिएशन, बीएनआई, गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल इस्टेट, रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब, लॉयन्स क्लब, भारत विकास परिषद, कराटे एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती, लीलामणि हॉस्पिटल, जिम एसोसिएशन (सुपर-थर्टी), सिंडीकेट बैंक स्पोर्ट, यूथ विलर्स।
विज्ञापन

9 of 9
कानपुर में अमर उजाला प्रस्तुत 'हेल्दी फैमिली फिट इंडिया' कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
बच्चे दें सुझाव-आईजी
आईजी ने बच्चों से कहा कि सभी बच्चे पुलिस के लिए वीवीआईपी हैं। यदि कोई बच्चा किसी भी विषय पर कोई सुझाव देना चाहता है, तो वह सीधे उन्हें या किसी भी पुलिस अफसर को लिखित सुझाव दे सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें