फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: जिसने सुना वह दौड़ पड़ा गर्रा नदी की ओर, हादसे का मंजर देख कांपे पांव, नदी में डूबे आठ किसान

Sun, 28 Aug 2022 12:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
विज्ञापन
1 of 5
हरदोई ट्रैक्टर- ट्रॉली दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के पाली में शनिवार दोपहर किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में जा गिरी थी। हादसे के बाद 14 किसान तैरकर बाहर निकल आए थे। देर रात गोताखोरों ने ट्रैक्टर चालक मुकेश (22) का शव बरामद कर लिया था। रविवार सुबह नदी से सात शव बरामद हुए हैं। वहीं, शनिवार को गर्रा नदी में किसानों से भरी ट्रैक्टर ट्राली गिरने की सूचना से पूरा बेगराजपुर गांव काम छोड़कर पैदल घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। इस कारण घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। अफरातफरी और दुख भरे माहौल में बचाव अभियान चला। आसपास के गांवों के बाशिंदों की भीड़ लग गई। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाने के प्रयास में जुटे हैं। गर्रा नदी पुल से बेगराजपुर गांव करीब एक किलोमीटर दूर है। गांव की आबादी करीब 800 है। किसान सुबह खेतों से खीरा तोड़कर मंडी में बेचने निकले थे। दोपहर में हादसा हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। गांव के पुरुष, महिलाएं, युवा, किशोर सब काम छोड़कर भागते हुए घटनास्थल पहुंचे। हादसे से खौफजदा कई महिलाएं बेसुध हो गईं, तो कई महिलाएं नदी की तपती रेत में गिरकर रोती-बिलखती रहीं।
विज्ञापन

3 of 5
हरदोई ट्रैक्टर- ट्रॉली दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
घटना के कई घंटे गुजरने के बाद भी नदी में डूबे किसानों का पता नहीं चला। इससे ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन पर हीलाहवाली बरतने का आरोप लगाया। पुलिस लगातार ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। 

4 of 5
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
महिला नदी में कूदी 
हादसे के कई घंटे बीतने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भी फूटने लगा। हादसे में लापता अमित की चाची सुशीला नदी किनारे पहुंच गईं। पहले तो वह अमित-अमित कहकर रोती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लापता लोगों की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद गुस्से में आकर पुलिस पर घटना में कुछ नहीं कर पाने का आरोप लगाकर नदी में कूद गईं। ग्रामीणों ने उन्हें नदी में कूदता देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें