हरदोई बेहटागोकुल थाना क्षेत्र की दो समुदायों की युवतियों को एक दूजे से प्यार हो गया। दोनों युवतियां शादी करने के लिए घर छोड़कर फरार हो गईं। पुलिस ने दोनों को फर्रुखाबाद से बरामद कर लिया है तो पुलिस से शादी कराने की बात पर अड़ी रहीं, समझाने पर परिजनों के साथ जाने को राजी हुईं। मामला बेहटा गोकुल के गांव का है। यहां एक गांव में रहने वाली अलग-अलग समुदायों की दो युवतियों को एक-दूसरे से प्रेम हो गया।