उन्नाव के बांगरमऊ से भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर आरोपों के बीच हमीरपुर के विधायक अशोक चंदेल पर जमीन कब्जा करने का आरोप भी चर्चा में आ गया।
विज्ञापन
2 of 4
विधायक अशोक चंदेल
- फोटो : अमर उजाला
सीएम के कार्यक्रम में भीड़ के बीच मौजूद महिला ने चिल्लाकर अपनी आवाज सीएम तक पहुंचाने की कोशिश की। सीएम के संबोधन के बीच महिला के ऐसे तेवर देख घबराई पुलिस उसे बाहर ले गई। हिरासत में लेने जैसे की कोशिश के बीच महिला पुलिस से उसकी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
3 of 4
विधायक अशोक चंदेल
पुलिस के मुताबिक हमीरपुर के जखेता गांव की रामन देवी उर्फ प्रेमलता का आरोप है कि उसके पिता की 50 बीघा जमीन पर विधायक का कब्जा है। विधायक चंदेर के प्रभाव में अफसर सुन नहीं रहे। पुलिस के मुताबिक सीएम का कार्यक्रम पूरा होने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विधायक अशोक चंदेल ने कहा कि महिला और उसके भाई वीर सिंह का जमीनी विवाद है। एक बार उनके पास मामला आया था, तब उन्होंने कहा था कि किसी दिन दोनों पक्ष आए, तब वह समझौता कर देंगे, पर कोई आया नहीं है। विधायक ने जमीन हड़पने के मामले को पूरी तरह निराधार बताया।