जालौन में एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन की आंखों के सामने दम तोड़ दिया और वो कुछ न कर सकी। उरई-राठ मार्ग पर बंधौली बस स्टैंड के पास सुबह ओवरलोड मौरंग से लदे डंपर ने सामने आ रही मारुति वैन में टक्कर मार दी। जिससे वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दूल्हा, उसके भाई, भांजी और चालक की मौत हो गई, जबकि दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए।