लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) की आचार संहिता लागू होने से पहले किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि पहुंचाने के लिए शासन और प्रशासन एड़ी चोटी का जोर लगाए है। इसी कारण योजना की घोषणा होने के 9 दिन में 8 हजार से ज्यादा किसानों का डेटा लॉक कर दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
डेटा लॉक करने में उन्नाव जनपद प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। प्रशासन का दावा है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह से किसानों के खातों में पैसा आना शुरू हो जाएगा। 1 फरवरी को पेश बजट में मोदी सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना शुरू की है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
इसके तहत 2 हेक्टेयर यानि अधिकतम आठ बीघे खेती वाले किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाएंगे। हर चार माह में 2 हजार रुपये की किश्त किसान के खाते में भेजी जाएगी। सरकार के आदेश के तहत किसानों के खातों में फरवरी अंतिम सप्ताह तक पहली किश्त भेज देनी है। इसके लिए शासन और प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
4 of 5
डेमो पिक
अभी तक पात्रता की श्रेणी में आए 8258 किसानों का डेटा वेबसाइट पर फीड किया जा चुका है। प्रदेश की सूची में जनपद दूसरे स्थान पर है। जिले से आगे केवल अमरोहा है जहां 17 हजार से अधिक किसानों का डेटा फीड किया जा चुका है। दावा है कि जिस तेजी से किसानों का सत्यापन करके डेटा लॉक किया जा रहा है उससे जिले के हजारों किसानों के खातों में इसी माह योजना की पहली किस्त के रूप में 2 हजार रुपये पहुंचने शुरू हो जाएंगे।
444064 किसानों को दिया जाना है लाभ
2 हेक्टेयर तक खेती वाले किसानों की संख्या जिले में 4,44,064 है। इन किसानों का सत्यापन कराया जा रहा है। लेखपालों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। खेती संबंधी जानकारी की पड़ताल के बाद लेखपालों को नाम आनलाइन फीड करना है। अब तक 8 हजार से अधिक किसानों का आधार व बैंक डेटा की फीडिंग हो चुकी है। शेष का काम तेजी के साथ चल रहा है।