फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा नहीं मिला लेकिन CM योगी का आशीर्वाद जरूर मिल गया

Sat, 25 Mar 2017 11:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश के नए सीएम योगी आदित्यनाथ को देखकर किसी को भी यह लगेगा कि वह बड़ी सिंपल लाइफ जीते हैं। सीएम बनने के बावजूद भी उनके रहन-सहन, खान-पान, वेशभूषा में किसी तरीके का कोई बदलाव नहीं आया है। उनके सादगी पसंद जीवन का सबूत उस वक्त फिर मिल गया जब उनके अस्थाई निवास पर एक नाई को देखा गया।  
 

 
विज्ञापन

2 of 7
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
दरअसल, योगी को कल बाल कटाने के साथ शेविंग करानी थी। मुख्यमंत्री ने अपने करीबियों से यह इच्छा जताई और इसके लिए एक नाई को बुलाने के लिए कहा। बाइक से दो लोग नाई की तलाश में ताड़ी खाना, नरही पहुंचे। यहां ताड़ी खाना नरही में रामानंद सैलून की दुकान चलाते हैं।    
विज्ञापन

3 of 7
रामानंद अपनी सैलून में काम करते हुए
  इस दौरान रामानंद से बातचीत के बाद उसे वीवीआइपी गेस्ट हाउस चलने के लिए कहा गया। पूछने पर रामानंद को ज्ञात हुआ कि उसे मुख्यमंत्री के बाल काटने हैं। बेहद उत्साहित रामानंद बाइक सवार लोगों के साथ गेस्ट हाउस हो लिया। वहां पहले से बाल काटने की सामग्री रखी हुई थी, जिसके सहारे रामानंद ने मुख्यमंत्री के बाल काटे और वापस दुकान पर लौट आया। देखते ही देखते राजधानी में मुख्यमंत्री की सादगी के चर्चे जोर-शोर से होने लगे।    

4 of 7
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
इसके बाद रामानंद की दुकान में लोगों का तांता लग गया। लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी भी बस्ती निवासी रामानंद से तरह-तरह के सवाल पूछने लगे, जिसका नाई ने शालीनता से जवाब भी दिया। रामानंद ने बताया योगी के बाल काटने का सौभाग्य मिला उसके लिए बेहद खुश हूं। रामानंद ने बताया उनसे पैसे नहीं मिले लेकिन उनका आशीर्वाद जरूर मिल गया। इसी के साथ रामानंद बिना पारिश्रमिक लिए खुशी से योगी के पैर छूकर वापस चले आए। 


 
विज्ञापन

5 of 7
योगी आदित्यनाथ के बाल काटने वाले रामानंद हो गए फेमस
अब लोग शान से कह रहे हैं सीएम वाले नाई से कटिंग कराई है रामानंद मूलत: बस्ती के हैं। रामतीरथ मार्ग पर आदर्श हेयर कटिंग सैलून की शुरुआत उनके मामा राम किशोर ने 1950 में की थी। यहां दोपहर बाद अपनी बारी का इंतजार करते लोग यही चर्चा करते नजर आए कि हम भी शान से कह सकते हैं कि हम सीएम वाले नाई से कटिंग और शेविंग करवाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
योगी के बाल काटने के बाद आम से खास हो गए रामानंद
आखिर रामानंद सीएम से कैसे मिले
आखिर रामानंद सीएम से कैसे मिले। रामानंद ने कैंची की रफ्तार धीमी करते हुए बताया कि सुबह दो लोग सीएम की हजामत के लिए बुलाने आए तो घबराहट के साथ उस्तरा, कंघी, ब्रश और क्रीम का सेट तौलिये में लपेटकर आधी पी हुई चाय छोड़कर चल दिए। वीवीआईपी गेस्ट हाउस में सुरक्षाकर्मियों ने उस्तरा सेट बाहर रखवा लिया और नया सेट दिया। भीतर पहुंचकर उन्होंने आदित्यनाथ योगी के पैर छुए और नए सेट से हजामत की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
​लोगो ने पूछा योगी से क्या मिला तो ये बोले रामानंद
योगी के बाल काटते वक्त कई सवाल जहन में दौड़ते रहे लेकिन बोलने की हिम्मत नहीं हुई। उन्होंने लोगों के कुछ मांगने के प्रश्न पर कहा कि महंत का आशीर्वाद मिला है। इससे सुदामा का घर आज नहीं तो कल निखर ही जाएगा। रामानंद के पांच बच्चे हैं। बड़ी बेटी श्वेतांचल देवा के एक स्कूल में टीचर है तो दूसरी बेटी आंचल कोचिंग में पढ़ाती है। रेशू फैशन डिजाइनर बनना चाहती हैं। बेटा नीरज अभी बीएससी और अंशु बीए थर्ड ईयर के छात्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें