उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक्शन माेड में हाेने के चलते उनके मंत्री भी एक्शन में नजर अा रहे हैं। याेगी सरकार के मिशन क्लीन के दौरान एक मंत्री के ऑफिस से देशी शराब की बोतल बरामद हुई है। अागे पढ़िए शराब की बाेतल मिलने पर क्या बाेले मंत्री जी....
विज्ञापन
2 of 3
एसपी सिंह बघेल, मंत्री उत्तर प्रदेश
दरअसल मूल रूप से अाैरैया के भटपुरा के रहने वाले एस.पी. सिंह बघेल काे योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उन्हें विधानसभा स्थित कमरा नंबर 62 अलाॅट किया गया है। यहां शुक्रवार काे सफाई की जा रही थी इसी दाैरान कमरे में एक दराज में बोतल मिली।
दरअसल कैबिनेट मंत्री एस.पी. सिंह बघेल अपने दफ्तर की सफाई करवा रहे थे। उसी दौरान विजिटिंग रूम में रखी टेबल की दराज में शराब की एक बोतल मिली। शराब की बोतल के पास ही पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तस्वीर भी रखी हुई थी। शराब की बोतल मिलने के बाद वहां हड़कंप मच गया। टेबल में शराब की बोतल मिलने पर मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा, उन्हें यह शराब की बोतल पिछली सरकार से विरासत में मिली है। बघेल याेगी सरकार में पशुधन, लघु सिंचाई और मत्स्य मंत्री हैं।