फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 लड़कियों संग कार से उतरे 4 लड़के, रौब गांठते बोला- कोतवाल हूं, 'उत्पात देख भौचक्का हो जाओगे'

Sun, 09 Dec 2018 08:16 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
हाईवे के पास एक ढाबे में खाना खाने के लिए 2 लड़कियों के साथ 4 लड़के कार से उतरते हैं। ऑर्डर देने के बाद खाना भी आ जाता है। इसी दौरान खाना खाने वाले लड़कों में एक लड़का रौब गांठता हुआ बोलता है- मैं कोतवाल हूं। बात यहीं नहीं रुकी खाने का बिल सामने आते ही खुद को कोतवाल बताने वाला लड़का आगबबूला हो जाता है। इसके बाद उन लड़कों के साथ ही दोनों लड़कियों ने ढाबे में जो तांडव मचाया उसकी गवाह बनी ये तस्वीरें। घटना यूपी के उन्नाव जिले की है। आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर....
विज्ञापन

2 of 5
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली के शिवसिंह खेड़ा निवासी मघई यादव का लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शेखपुर नरी स्थित ढाबा है। मघई यादव का बेटा विनीत शुक्रवार ढाबे पर बैठा था। विनीत के मुताबिक रात करीब दो बजे कार सवार चार युवक ढाबे पर आए। उनके साथ दो युवतियां भी थी।
विज्ञापन

3 of 5
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विनीत के अनुसार खाना ऑर्डर करने वाले युवक ने खुद को लखनऊ के गोमती नगर थाने का इंचार्ज बताया। खाने के बाद सभी भोजन का 700 रुपये दिए बगैर ही जाने लगे। जब विनीत ने टोका तो एक युवक ने मारपीट कर दी। विरोध पर उसके साथी भी आ गए और विनीत के सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया।

4 of 5
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि युवतियों ने भी होटल में तोड़फोड़ की। मारपीट के बाद सभी कार में बैठकर भाग निकले। विनीत ने यूपी 100 को सूचना दी। पुुलिस जांच करके लौट गई। शनिवार सुबह पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-कानपुर राजमार्ग स्थित यह ढाबा चर्चा में रहता है। तीन माह पूर्व ही पुलिस ने ढाबा में छापा मारकर आपत्तिजनक हालात में दो युवतियों को पकड़ा था। इस मामले में पुलिस ने ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें