उत्तर प्रदेश के जनपद उरई-जालौन में जगतगुरु अनंतानंद स्वामी रामकमल दास वेदांती महाराज ने सीधे शब्दों में कह दिया कि आयोध्या में राम मंदिर न्यायालय के आदेश पर ही बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोर्ट आदेश नहीं करेगा तो संत समाज भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा। इसमें किसी भाजपा या फिर किसी भी अन्य दल के साथ का इंतजार नहीं किया जाएगा। वेदांती महाराज ने कहा क्योकि संत समाज सिर्फ भगवान राम का है, न किसी राजनैतिक दल का।
विज्ञापन
2 of 5
जगतगुरु
- फोटो : अमर उजाला
जगतगुरु अनंतानंद स्वामी रामकमल दास वेदांती महाराज ने बताया कि राम मंदिर पर उनकी चर्चा कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी हो चुकी है। उनका भी यही कहना है कि न्यायालय सर्वोपरि है। सभी को न्यायालय पर पूरा भरोसा है कि आयोध्या में रामलाल के मंदिर का ही आदेश प्राप्त होगा।
विज्ञापन
3 of 5
जगतगुरु
उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो संत समाज खामोश नहीं बैठने वाला है। संत समाज को आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने में न तो किसी की आवश्यकता है और न ही कोई देर लगेगी।
4 of 5
जगतगुरु
वेदांती महाराज ने कहा कि समाज में नैतिक मूल्यों का तेजी से पतन हो रहा है। अप्रवासी भारतीय अपने बच्चों को रामायण और महाभारत के बारे में बताते हैं, जबकि यहीं के लोग इसमें रुचि नहीं लेते हैं। इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी।
उन्होंने कहा कि प्रयास है कि लोगों को भगवान राम के आदर्शों से जोड़ा जाए, उनके भीतर प्रभू की तरह भाई प्रेम, माता-पिता और पत्नी के सम्मान की भावना का संचार किया जाए। इसी उदेश्य को लेकर वे अपने पैतृक गांव में हर साल की तरह इस बार भी लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं रामकथा का आयोजन करा रहे हैं। जिसमें काफी दूर-दराज से लोग आ रहे हैं। इस मौके पर ठड़ेश्वरी मंदिर के महंत सिद्वराम दास महाराज आदि भी मौजूद रहे।