मामला यूपी के कानपुर महानगर का है। जहां, पुलिस स्टेशन में एक युवती पहुंचती है, दरोगा जी अपना कामकाज कर रहे थे। दरोगा जी को सीट पर बैठा देख युवती और तेजी से उनकी ओर बढ़ती है। इसके बाद युवती ने दरोगा जी से अपनी बात कहनी शुरू की...
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
कानपुर के बिठूर की मंधना चौकी में सोमवार को एक युवती ने ड्रामा किया। वह शादीशुदा प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी। कह रही थी कि तुझसे ही शादी रचाऊंगी वरना कुंवारी मर जाऊंगी चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्षों को थाने भेज दिया। इसके बाद...
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के गैर समुदाय के शादीशुदा युवक से प्रेम संबंध हो गए। उसके एक बेटा है और पत्नी का दो साल पहले निधन हो गया था। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने संबंध तोड़ने का दबाव बनाया। इस पर युवती चौकी पहुंच गई। वहां उसने शादी की जिद करके हंगामा शुरू कर दिया।
थाने में भी घंटाें पंचायत चली, लेकिन युवती अपनी मांग पर अड़ी रही। थाना प्रभारी तुलसी राम पांडेय का कहना है कि युवती बालिग है, लेकिन मामला दो समुदायोें से जुड़ा होने के कारण युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया है।