फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अब तो आ जाओ पिया' पर डांस कर रही थी लड़की, तभी आई आवाज ई गाना रुका तो चली गोली, फिर पसर गया सन्नाटा

Sat, 07 Dec 2019 03:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 6
डांस करते समय रूकने पर युवती को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में एक विवाह समारोह में डांस पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें लड़कियां 'सिजिया सजा के बैठी अब तो आ जाओ पिया' डांस कर रही थी। तभी वहां विवाद शुरु हो गया। इस बीच भीड़ से आवाज आई ई गाना रूका तो गोली चली। फायर हुई फायर। इतना कहने के बाद वहां तेज आवाज के साथ एक फायर हुआ और हर ओर अफरा तफरी मच गई। 


 
विज्ञापन

2 of 6
डांस करते समय चली गोली का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में प्रधान की बेटी की शादी में डांस पार्टी के नाच गाने के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। एक गोली महिला डांसर के जबड़े में लगी और वह बेहोश होकर मंच पर ही गिर पड़ी। यह देख वहां हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी में बराती दो सगे भाई भी मामूली रूप से घायल हुए। तमंचा लेकर आरोपी भागने लगा तो कुछ लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई शुरू की लेकिन इसी बीच गांव के कई लोगों ने आकर उसे छुड़ा दिया।

 
विज्ञापन

3 of 6
विवाद समारोह में चल रही थी डांस पार्टी - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच आरोपी भाग निकला। उधर, डांसर को तत्काल मऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। अन्य घायल प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है। डांस पार्टी हमीरपुर जिले के भरूआ गांव में थी। सूचना पर अपर एसपी समेत भारी पुलिस बल पहुंचा लेकिन आरोपी नहीं मिला। इसके बाद पूरा वैवाहिक कार्यक्रम पुलिस की मौजूदगी में हुआ। टिकरा ग्राम पंचायत के प्रधान सुधीर सिंह की पुत्री सपना की शादी का कार्यक्रम शनिवार को चल रहा था। 

 

4 of 6
गोली चलने के बाद मच गई थी अफरा तफरी - फोटो : अमर उजाला
मानिकपुर थाना क्षेत्र के बराहमाफी गांव के शिव प्रताप के पुत्र अशोक पटेल बारात लेकर आए थे। गांव के खेत के पास स्थित जनवासे में भरूआ सुमेरपुर से मंगाए गए डांस पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी में बारातियों व घरातियों में कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर रात लगभग साढे 11 बजे तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। जिससे डांसर हीना पत्नी पूना निवासी भरुआ सुमेरपुर व मिथलेश, कमलेश पुत्रगण दौलतराम घायल हो गए। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई।

 
विज्ञापन

5 of 6
गाना रूकते ही युवक ने चला दी थी गोली - फोटो : अमर उजाला
कुछ बारातियों ने फायरिंग करने वाले युवक को दबोचकर जमकर पिटाई कर दी। किसी तरह बच कर युवक वहां से भाग गया। सूचना मिलते ही अपर एसपी बलवंत चौधरी व मऊ थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया पुलिस बल के साथ पहुंचे और आनन-फानन घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर दशा के चलते डाक्टरों ने प्रयागराज फिर वहां से लखनऊ रेफर किया है। इधर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को सुबह चार बजे के बाद वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटना की जानकारी देती सहेली - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की मौजूदगी में ही विदाई कराई गई। दूल्हे के चाचा रामप्रताप ने थाने में एक अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में अपर एसपी बलवंत चौधरी ने बताया कि डांस के दौरान स्टेज से युवक को उतारने से खुन्नस के चलते फायर किया है। गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। यह हर्ष फायरिंग नहीं बल्कि सीधे डांसर पर तमंचे से फायर किया गया है। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दो संदिग्धों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें