यूपी के अलीगढ़ में हुई ढाई साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या से पूरे देश में आक्रोश का माहाैल अभी तक थमा भी नहीं था कि हमीरपुर में एक 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में बच्ची से दुष्कर्म का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हमीरपुर के थाना कुरारा के एक गांव में घर के बाहर सो रही 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
3 of 5
आक्रोशित गा्मीणों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों को जब घर पर बच्ची नहीं मिली तो उसे ढूंढने के लिए चारो ओर भटके। फिर परिजनों को बच्ची की लाश गांव से दूर एक खेत में लहूलुहान हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
4 of 5
घटना के बाद हंगामा करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसरा बच्ची घर में अकेली रहती थी। मां-बाप ईट भट्ठे में मजदूरी करते है। घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। पुलिस ने जब पोस्टमार्टम के लिए बच्ची का शव ले जाने के लिए कहा तो ग्रामीण पुलिस से भिड़ गए।
परिजन हत्यारोपी पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। मामला बढ़ता देख एसपी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बच्ची के पिता ने बताया कि वो गांव के ही एक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। घर में अक्सर उसे अकेला छोड़कर चले जाते थे पर ऐसा कभी कुछ हो जाएगा सोचा ही नहीं था।