फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजेती सामूहिक दुष्कर्म: पीड़िता से पूछताछ में खाकी ने पार की संवेदनहीनता की सारी हदें, दरोगा समेत चार निलंबित

Thu, 11 Mar 2021 03:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
1 of 5
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर के सजेती कांड में पुलिस ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दीं। पीड़िता के मां-बाप से ही पूछताछ कर डाली। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि पुलिस ने उनकी बेटी के चरित्र पर सवाल उठाए, जलील किया। इससे पीड़िता के पिता शर्मसार हो गए। वह क्षुब्ध होकर सीएचसी से बाहर निकले और कुछ ही देर बाद ट्रक से कुचलकर उनकी मौत हो गई। इस मामले में चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

2 of 5
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर चौकी इंचार्ज अब्दुल कलाम, सजेती हलका इंचार्ज एसआई राम शिरोमणि और सिपाही आदेश कुमार को निलंबित किया गया। कन्नौज में तैनात आरोपी दरोगा देवेंद्र यादव को भी निलंबित किया गया है। मृतक के चचेरे भाई का कहना है कि पुलिस पीड़िता व उसके मां-बाप को देर रात सीएचसी लाई थी तब वे भी साथ थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
रात में भी साथ ही सीएचसी में रुके। थानेदार और दो महिला पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए उन्होंने बताया कि इन सभी ने रात में काफी देर तक पीड़ित परिजनों से पूछताछ की। उनसे इस तरह के सवाल पूछे जिससे वो आहत हुए। उनसे पूछा कि बेटी किन-किन लड़कों से बात करती थी, उसके साथ कितनी बार रेप हुआ, आदि। इससे पीड़िता के पिता शर्मसार हो गए थे।
 

4 of 5
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
अब तक दो आरोपी गिरफ्तार 
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी गोलू यादव व मुख्य आरोपी दरोगा पुत्र दीपू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य अभी भी फरार है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
ट्रक जब्त, चालक हिरासत में 
एसपी ग्रामीण ने बताया कि हादसा करने वाला ट्रक पुलिस के कब्जे में है। ट्रक चालक हिरासत में है, उससे पूछताछ की जा रही है। ट्रक प्रयागराज का है। उसमें तार लदा हुआ है। ट्रक मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस आरोपियों व ट्रक मालिक और चालक के बीच का कनेक्शन खोज रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें