फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे चला ऑपरेशन, कहां कैसे और कब गायब हुआ शिक्षिका का गॉल ब्लैडर?

Sat, 17 Feb 2018 08:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
कानपुरः उल्टियां होने से परेशान प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका संगीता वाजपेयी ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के आधार पर गाल ब्लैडर निकलवाने के लिए फॉरच्यून हॉस्पिटल में आपरेशन कराया, पर पांच घंटे चले ऑपरेशन के बावजूद सर्जन को गॉल ब्लैडर नहीं मिला। 

 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
बर्रा-2 निवासी संगीता वाजपेयी ने बताया कि एक दिसंबर को उन्हें अचानक उल्टियां होने लगीं तो कुंदन देवी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर के कहने पर हर्ष नगर स्थित आदर्श डायग्नोस्टिक सेंटर में उसी दिन अल्ट्रासाउंड कराया।

 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
डॉ. सोनल नारद ने काफी देर अल्ट्रासाउंड किया। फिर अगले दिन बुलाया। उस दिन उनके पति डॉ. कमल नारद ने अल्ट्रासाउंड किया। रिपोर्ट में गाल ब्लैडर में 7.9 मिलीमीटर का स्टोन होने का उल्लेख किया।

 

4 of 6
डेमो पिक
एक जनवरी को फारच्यून हॉस्पिटल में सर्जन डॉ. मनीष से लेप्रो विधि से ऑपरेशन कराया। डॉ. मनीष के मुताबिक जब गॉल ब्लैडर नहीं मिला, तो परिजनों की सहमति से पेट में चीरा लगाया, फिर भी गाल ब्लैडर ढुंढे नहीं मिला। आपरेशन नोट में उन्होंने इसका उल्लेख भी किया है।

 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
10 फरवरी को उन्होंने दूसरे अल्ट्रासाउंड सेंटर में अपने सामने मरीज का अल्ट्रासाउंड कराया, तब भी गाल ब्लैडर नहीं मिला। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
मैने अल्ट्रासाउंड किया तो संगीता के गॉल ब्लैडर में स्टोन था। मेरी रिपोर्ट सही है, बाद में गाल ब्लैडर निकाला गया होगा।
डॉ. कमल नारद, एमडी-रेडियो डायग्नोसिस, आदर्श डायग्नोस्टिक सेंटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें