गणेश चतुर्थी पर यूपी के कानपुर शहर में भगवान की प्रतिमा की स्थापना के साथ ही 10 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव का भी श्री गणेश हो गया। पूरे शहर में गणपति बप्पा मोरिया... का उद्घोष होता रहा और गीत बजते रहे। शहर में करीब पांच हजार पंडाल सजाए गए हैं, जिनमें गजानन विराजमान हैं। शहर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो चुका है। जिसे देखो वह बप्पा की भक्ति में लीन है। रात को आरती के बाद बप्पा को मोदक का भोग भी चढ़ाया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
भगवान गणेश
- फोटो : अमर उजाला
भक्तों को जिस घड़ी का इंतजार था, वह आ गई। अब दस दिनों तक गणपति की जय-जयकार होगी। जगह-जगह पंडाल सजे हैं। नवाबगंज-आजाद नगर व्यापार मंडल की ओर से डीपीएस ग्राउंड नवाबगंज में 14 फीट की गजानन की प्रतिमा स्थापित की गई है। रात 8:30 बजे आरती शुरू हुई। खचाखच भरे पंडाल में सांस्कृतिक आयोजन देख लोगों ने भी तालियां बजाकर उत्साहवर्द्धन किया। इस मौके पर एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने आरती की। संजय उपाध्याय, लल्लन अवस्थी, दीनू उपाध्याय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 6
भगवान गणेश
सिंधु श्रीगणेश महोत्सव समिति सिंधी कालोनी में गहनों से सुसज्जित गणपति की पंडाल में स्थापना की गई। इसमें इंदौर के कलाकार दीप महाराज एंड पार्टी की ओर से गणेशजी के भजन प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर महेंद्र पमनानी, विश्वनाथ आहूजा, रवि बदलानी, अमित खत्री, घनश्याम छाबड़ा, विजय खत्री, प्रकाश खिलवानी मौजूद रहे। उधर, महाराष्ट्र मंडल खलासी लाइन की ओर से 95वां श्रीं ची (गणेशजी) महोत्सव मनाया। महाराष्ट्र मंडल की वर्षा फडणीस ने आरती की। उधर, दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन गुजैनी में गणेशजी की वंदना की गई।
4 of 6
गणपति स्थापना पर जयकारे लगाते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
मूर्ति की स्थापना केए दुबे पद्मेश ने की। उनके साथ सिद्धार्थ दुबे, सौमित्र दुबे, शैलजा त्रिपाठी मौजूद रहे। श्रीशिव दुर्गा समिति अशोक नगर की ओर से आयोजित गणेशजी की आरती पद्म तिवारी और सुनील शुक्ला ने की। वहीं ब्रह्मनगर में श्रीलंबोदर की आरती देखने की काबिल रही। समिति के धीरू, संजय, अर्पित समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सार्वजनिक श्रीणेश महोत्सव समिति नारायण पुरवा की ओर से मेला मैदान लाजपत नगर में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। आरती अरविंद सिंह, सुनील कनौजिया ने की।
विज्ञापन
5 of 6
गणपति स्थापना पर पहुंची विधायक नीलिमा कटियार
मां उजियारी देवी मंदिर में विराजे गणपति
कानपुर के नवाबगंज स्थित मां उजियारी देवी मंदिर में नवयुवक गणेश मंडल द्वारा गणपति की विशाल मूर्ति स्थापित की गई। स्थापना के दौरान शुभम सविता (कल्लू) राहुल त्रिपाठी, जतिन रावत, सुमित गुप्ता, आशीष गुप्ता, देवांश अवस्थी, मोहन गुप्ता, प्रियांशु, अंकुर गुप्ता, संजय नरेंद्र कुमार, आदि मंडल के सदस्य और विधायक नीलिमा कटियार उपस्थित रहीं।
मंधना में मनाया गया गणेश महोत्सव
हर साल की तरह इस बार भी मंधना में दो स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर महोत्सव का आगाज हुआ। श्रीगणेश सेवा समिति मंधना व्यापार मंडल की ओर से राहु माता मंदिर में तथा श्रीगणेश सेवा समिति की ओर से मेला मैदान में शाम को पूजा-पाठ की स्थापना की गई। इसके बाद गजानन की आरती की गई।
फूलमती मंदिर में नहीं हो सकी स्थापना
टेफ्को कालोनी की बाउंड्री से सटा फूलमती मंदिर में इस बार गणेश प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी। मां फूलमती सेवा समिति के अध्यक्ष अवधेश सोनकर ने बताया कि गुरुवार को प्रतिमा स्थापित होनी थी पर प्रशासन ने मना कर दिया। जबकि वे लोग 10 साल से गणेश उत्सव मनाते आ रहे हैं।