कानपुर लाजपत भवन में मंगलवार को शो ‘द रीयल सुपर स्टार’ का मंचन किया गया। यह शो कुछ-कुछ वास्तविकता पर भी आधारित था। इसमें दिखाया गया कैसे अफगानिस्तान की मॉडल फ्रिस्टा सना को लोग कानपुर को ही मुंबई बता देते हैं और फिर अपने-अपने तरीके से सब उसे लुभाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
फरिश्ता
फ्रिस्टा वास्तव में बॉलीवुड की अभिनेत्री बनना चाहती हैं। शो सेलेब कनेक्स व रॉयल ड्रीम होम्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से हुआ। दिखाया गया कि अफगानिस्तान से मॉडल फ्रिस्टा सना भारत में बॉलीवुड की अभिनेत्री बनने का सपना लेकर आती है। कुछ लोग उसे कानपुर को ही मुंबई बता देते हैं। यहां पर सना की खूबसूरती के लोग दीवाने हो जाते हैं और उसको अलग-अलग तरह से रिझाने लगते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
फरिश्ता
इसमें भाभी जी घर पर हैं सीरियल के प्रेम चौधरी प्रेम चोपड़ा के किरदार में फरिश्ता को लुभाने की कोशिश करते हैं। मोहल्ले के लड़के टिल्लू, डॉ. गुप्ता, गुलफाम कली भी फरिश्ता को अपने से जोड़ने का प्रयास करते हैं। टिल्लू कहता है कि ‘खबरदार जो मेरे अलावा किसी ने फ्रिस्टा की ओर देखा। कसम से कह रिया हूं गुर्दे छील दूंगा ’।
4 of 5
भाभी जी घर पर हैं नाटक का मंचन
इस पर प्रेम चोपड़ा अपने अंदाज में कहते हैं ‘लाले फ्रिस्टा तो मेरे लिए ही कानपुर आई है’। इस बात की शिकायत जब फ्रिस्टा दरोगा हप्पू सिंह से करती है, तो वह फ्रिस्टा की समस्या का समाधान करने के बजाय खुद उसे रिझाने में लग जाते हैं। फ्रिस्टा बताती है कि उसे रितिक रोशन से मिलना है। तो उसे डांसर रितिक दिवाकर से मिलवा दिया जाता है।
रितिक अपने डांस से फ्रिस्टा को दीवाना बना लेते हैं। तब फ्रिस्टा कहती है कि यही मेरा ‘रितिक’ है। फिर वह रितिक से डांस सिखाने की जिद करने लगती है। तब रितिक फ्रिस्टा को बड़े भाई विनीत से मिलवाते हैं और विनीत फ्रिस्टा को अपने साथ ले जाते हैं। इस पर मोहल्ले के शिक्षक कहते हैं कि क्या संस्कार हैं ये, कोई बाहर का हमारी हीरोइन को ले गया। अंत में सभी लोग शिक्षक को पीटते हैं और कहते हैं ये हैं हमारे संस्कार।