हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के देविनपुरवा में सोमवार देर रात किराये पर रह रहे युवक ने अपने दोस्त की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली लगने से हत्यारोपी भी घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की मां ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अभी हत्या की वजह तलाश रही है। आशंका है कि दोनों में शराब पीने के बाद सू्खी रोटी को लेकर विवाद हुआ और एक-दूसरे पर गोली चला दी। दोनों दोस्त होने के साथ ही आपस में दूर के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मकान में रहने वाले दूसरे किरायेदार को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
आकाश बेरोजगार था
2 of 6
आकाश शुक्ला की फाइल फोटो।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सांडी रोड पर मोहल्ला देविनपुरवा स्थित मदन गुप्ता के मकान में सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम फतियापुर निवासी दिव्यांशु पांडे (22) किराये पर रहता है। इसी मोहल्ले का निवासी आकाश उर्फ कालू शुक्ला (21) पुत्र रामबाबू शुक्ला सोमवार रात अपने दोस्त दिव्यांशु पांडे के पास गया था। दोनों पहले एक साथ निजी कंपनी में काम करते थे। बाद में छोड़ दिया। इसके बाद दिव्यांशु एमआर का काम करने लगा था, जबकि आकाश बेरोजगार था। रात करीब 1:30 बजे कमरे में गोली चली। पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे आकाश मृत पड़ा था, जबकि दिव्यांशु घायलावस्था में कमरे से बाहर चीख रहा था। दिव्यांशु ने बताया कि किसी ने दरवाजे के पास से गोली मार दी।
आनन- फानन में उसे जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। कमरे में आकाश का शव तख्त के पास फर्श पर पड़ा था। उसकी जांघ में गोली लगी थी। पूरे कमरे में खून फैला था। खिड़की पर भी खून के छींटे मिले हैं। कमरे में शराब की बोतल व सूखी रोटी भी मिली है। फिल्ड यूनिट ने भी नमूने लिए हैं। लेकिन, कमरे में तमंचा नहीं मिला है, इससे पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। शहर कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मृतक की मां सावित्री शुक्ला की तहरीर पर दिव्यांशु पांडे के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दिव्यांशु के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे कस्टडी में लेकर पूछताछ की जाएगी। आशंका है कि शराब पीने के बाद दोनों में विवाद हुआ होगा। मामले को घुमाने के लिए दिव्यांशु चीख रहा था।
विज्ञापन
कमरे में पी गई थी शराब, सूखी रोटी पर हुई हत्या
3 of 6
मृतक के घर के बाहर से बरामद शराब की बोतल व डिब्बे।
घटना की जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि जिस कमरे में आकाश शुक्ला की हत्या हुई, वहां घटना से पहले शराब पी गई थी। बताया जाता है कि आकाश और दिव्यांशु पांडे आपस में अच्छे दोस्त थे। तीन वर्ष पहले दोनों एक साथ ही एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। कुछ समय पहले दोनों ने वहां से काम छोड़ दिया था। इसके बाद दिव्यांशु एक मेडिकल कंपनी में एमआर हो गया था, जबकि आकाश शुक्ला इन दिनों बेरोजगार था। तीन माह पहले आकाश ने दिव्यांशु को अपने घर के पास ही खाली पड़े मकान में कमरा किराये पर दिलाया था। सूत्र बताते हैं कि आए दिन दिव्यांशु और आकाश उक्त कमरे में रहते थे। रात होते ही यहां कई अन्य युवक भी आ जाते थे।
पड़ोसियों की मानें तो घर में रोज रात में शराब पी जाती थी। पुलिस को घटना के बाद घर के बाहर से शराब की बोतल भी मिली है। बताया जाता है कि आकाश और दिव्यांशु खाना साथ में ही खाते थे। सोमवार रात आकाश और दिव्यांशु ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद आकाश अपने घर से दिव्यांशु और अपने लिए खाना लेने गया था। बताया जाता है कि आकाश सिर्फ रोटियां लेकर ही आया था। इसी को लेकर दोनों के बीच तकरार हो गई। विवाद बढ़ने पर ही घटना होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि दिव्यांशु और आकाश आपस में दूर के रिश्तेदार भी हैं। उक्त घर में एक और कमरा भी किराये पर उठा है। इसमें रहने वाले युवक को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
घटना को घुमाने के लिए उड़ाई अफवाह
4 of 6
पुलिस अभिरक्षा में जिला चिकित्सालय में भर्ती दिव्यांशु।
घटना को लेकर पुलिस के अधिकारियों ने गोली लगने से घायल हुए दिव्यांशु पांडे से काफी देर तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को जो कुछ भी पता चला उससे यह साफ है कि हत्या की घटना को मोड़ देने के लिए घर के अंदर घुसकर किसी ने गोली मार दी की अफवाह उड़ाई गई। मृतक की मां की तहरीर मिलने के बाद पुलिस भी यही मान रही है कि घटना को घायल हुए दिव्यांशु ने ही अंजाम दिया है। यह बात और है कि औपचारिक तौर पर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।
बरामद नहीं हुआ तमंचा
अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी और शहर कोतवाल की निगरानी में पुलिस बल ने काफी देर तक कमरे और पूरे मकान की तलाशी ली। घर के बाहर की नालियां भी देखीं गईं। बावजूद इसके घटना में इस्तेमाल किए गए असलहे का कोई पता नहीं चला। शहर कोतवाल भगवान सिंह की मानें तो घायल दिव्यांशु के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद तमंचा भी बरामद हो जाएगा।
विज्ञापन
ज्यादा खून बहने से गई आकाश की जान
5 of 6
घटना स्थल पर कमरे के बाहर बहकर आया मृतक का खून।
आकाश की जांघ में गोली लगी थी। गोली लगने के बाद काफी देर तक वह कमरे में ही पड़ा रहा। इसके कारण खून ज्यादा बह गया। यही आकाश की मौत का कारण भी बना। दरअसल जब दिव्यांशु कमरे से चिल्लाता हुआ भागा तो लोग पहले उसकी यही बात सही मानते रहे कि दरवाजा खोलकर किसी ने गोली मार दी। तब तक लोगों को यह भी एहसास नहीं था कि आकाश के भी गोली लगी है। जब दिव्यांशु को अस्पताल पहुंचा दिया गया, तब लोगों को पता चला कि आकाश भी अंदर है। जब तक लोग अंदर पहुंचे तब तक आकाश दम तोड़ चुका था। कमरे में हर जगह खून बिखरा हुआ था। यहां तक कि दीवारों और खिड़कियों तक पर खून के छीटे पड़े हुए थे। घर के आंगन और बाहर की नालियों तक में खून बहने लगा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी अधिक खून बहने के कारण मौत हो जाने की बात विश्वस्त सूत्रों से पता चली है।
फिल्ड यूनिट ने भरे नमूने
मंगलवार सुबह फिल्ड यूनिट भी घटना स्थल पर पहुंची। पीएस वर्मा के नेतृत्व में टीम ने मौके के फिंगर प्रिंट लेने के साथ ही खून का नमूना भी भरा।
घटना स्थल पर मृतक के किराएदारों से पूछताछ करते एएसपी व सीओ सिटी
पुलिस घटना को लेकर यह भी जांच कर रही है कि कमरे में रात में और कौन-कौन था। पुलिस को यह जानकारी मिली है कि कमरे में अक्सर शाम को आकाश और दिव्यांशु के दोस्तों का जमावड़ा लगता था। इसी के चलते पुलिस को यह भी शक है कि अन्य युवक भी घटनास्थल पर मौजूद रहे होंगे, जो घटना के बाद फरार हो गए।
-संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत, एक घायल
-मृतक की मां ने घायल के विरुद्ध दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
-शहर कोतवाली क्षेत्र के देविनपुरवा में हुई वारदात