कानपुर के बिल्हौर कोतवाली इलाके के नानामऊ गंगातट पर शनिवार सुबह गंगा नदी में नहाते समय डूबे स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ. आदित्य वर्धन सिंह उर्फ गौरव (45) का सोमवार को तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चला। सोमवार की शाम आदित्य वर्धन के पिता रमेश सिंह, मां शशि प्रभा, बहन गुड़िया और बहनोई आस्ट्रेलिया से गंगातट पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 10
Deputy Director Health
- फोटो : अमर उजाला
यहां दोस्त योगेश्वर मिश्रा और प्रदीप तिवारी ने माता-पिता को बताया कि गंगा स्नान के दौरान आदित्य लगातार गहराई की ओर जा रहे थे, जब उन्हें आगे न जाने को कहा गया तो तैर लेने की बात कही। लेकिन जब वह डूबने लगे तो बचने का प्रयास नहीं किया। वहीं, अभी महाराष्ट्र से उनकी पत्नी व बेटी नहीं पहुंचीं हैं।
विज्ञापन
3 of 10
Deputy Director Health
- फोटो : अमर उजाला
ये उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के कबीरपुर खंभौली गांव के मूल निवासी हैं। वर्तमान में लखनऊ के इंदिरानगर में रह रहे हैं। सोमवार घाट पर पहुंचे आदित्य के माता-पिता और बहन-बहनोई की दोस्तों के साथ हो रही बातचीत के दौरान बिहार सरकार में सचिव अनुपम सिंह ने बाकी लोगों को करीब 500 मीटर दूर कर दिया।
4 of 10
Deputy Director Health
- फोटो : अमर उजाला
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, पीएसी और 70 गोताखोरों की टीम लगातार तलाश में जुटी हैं। टीमों ने नानामऊ घाट से गंगा बैराज तक करीब 60 किलोमीटर के दायरे में तलाश की। एसडीएम बिल्हौर रश्मि लांबा का कहना है कि जब तक डॉ. आदित्य वर्धन सिंह का पता नहीं चल जाता है, खोजबीन अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
5 of 10
Deputy Director Health
- फोटो : अमर उजाला
आदित्य पैतृक गांव नहीं जाते थे
हाई प्रोफाइल फैमिली होने से खंभौली गांव के लोग भी आदित्यवर्धन उनकी पत्नी श्रेया मिश्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। एक बुजुर्ग ने बताया कि रमेश दद्दा के लड़का की बहू कभी पैतृक गांव नहीं आई। सिर्फ आईएएस अनुपम सिंह और उनकी आईएएस पत्नी प्रतिमा सिंह अपने पिता शिवकुमार के साथ दीपावली में आते हैं और सुबह निकल जाते हैं।
विज्ञापन
6 of 10
Deputy Director Health
- फोटो : अमर उजाला
गंगा नदी के जानकारों ने खोजी दस्तों से बनाई दूरी
गंगा में डूबे आदित्य वर्धन की खोजबीन के लिए 10 हजार रुपये मांगने और फिर खोजबीन शुरू करने के आरोप-प्रत्यारोप के बाद नदी के बारे में स्थानीय जानकारों ने पूरी खोजबीन की प्रक्रिया से किनारा कर लिया है। बताया कि अधिकारी अपने-अपने हिसाब से काम कर रहें है, हमारी नाव में तेल डालने के लिए रुपये दिए थे, उसको लेकर आरोप लगाए दिए गए हैं।
विज्ञापन
7 of 10
Deputy Director Health
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक गंगा नहाते समय डूबे
कानपुर के बिल्हौर के नानामऊ गंगाघाट पर शनिवार सुबह दोस्तों के साथ गंगा नहाते समय स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक आदित्य वर्धन सिंह (35) गहराई में चले जाने से डूब गए। उनकी तैनाती वाराणसी में थी। उनके साथ आए दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कानपुर व उन्नाव के गोताखोरों को तलाश में लगाया। काफी खोजबीन के बाद उनका सुराग नहीं लग सका था।
8 of 10
Deputy Director Health
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के खम्हौली बेहटा के मूल निवासी आदित्य वर्धन सिंह लखनऊ के इंदिरा नगर में रहते थे। शनिवार सुबह लगभग छह बजे कार से अपने दो दोस्तों प्रदीप तिवारी निवासी इंदिरा नगर लखनऊ और योगेश्वर मिश्रा निवासी पतासिया, बांगरमऊ उन्नाव के साथ बिल्हौर के नानामऊ गंगाघाट पर स्नान करने पहुंचे थे।
9 of 10
Deputy Director Health
- फोटो : अमर उजाला
नहाते समय आदित्य वर्धन सिंह गहराई में चले गए और तेज बहाव की वजह से डूब गए। दोस्तों के शोर मचाने पर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर उन्नाव पुलिस भी पहुंची। पुलिस के मुताबिक डॉ. आदित्य वर्धन सिंह का पता नहीं चल जाता है, खोजबीन अभियान जारी रहेगा।
नहाते समय ले रहे थे सेल्फी...दोस्तों ने मान किया तो बोले- गंगा में बहुत तैराकी की है
डॉ. आदित्यवर्धन गंगा में नहाते समय सेल्फी ले रहे थे। एसडीएम बिल्हौर रश्मि लांबा के अनुसार इस बात की पुष्टि खुद के उनके दोस्तों प्रदीप व योगेश्वर ने की है। दोस्तों ने बताया कि उन्होंने सेल्फी लेने से रोका तो पर उन्हें रोका तो आदित्यवर्धन ने कहा कि चिंता मत करो, उन्होंने गंगा नदी में खूब तैराकी की है। इसी बीच वह तेज बहाव की चपेट में आ गए और देखते ही देखते डूबने लगे।