hardoi road accident
- फोटो : अमर उजाला
शव निकालने में करनी पड़ी मशक्कत
पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। तीन शव तो किसी तरह निकाल लिए गए, लेकिन दो शव कार के अंदर ही बुरी तरह फंस गए। इसके लिए पहले जेसीबी मंगाकर कार पीछे की गई, इसके बाद कटर और अन्य उपकरणों के जरिए कार को काटा गया। तब अंदर फंसे मुकेश और होशियार को निकाला जा सका। सवायजपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह और उनकी टीम कार में फंसे शवों को निकालने के लिए मशक्कत करती नजर आई।