फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के इन ‘पांच झटकों’ ने उड़ाई अखिलेश-मुलायम की नींद

Sat, 15 Apr 2017 06:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ और अखिलेश यादव
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ  ने अपने 5 बड़े फैसलों से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को तगड़ा झटका दिया है। समाजवादी पार्टी की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सिरे से खारिज करने की कोशिश करते हुए सीएम योगी ने यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए पूरा सिस्टम हिला दिया है। नये सिस्टम के तहत बड़े बदलावों से सपा के चहेते अधिकारियों के होश उड़ गए हैं।  
अखिलेश यादव को मिले ये हैं 5 बड़े झटके... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
योगी सरकार ने तीन करोड़ 40 लाख राशन कार्ड रद्द करने का फैसला लिया।  ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि इन राशन कार्ड पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीरें थीं। अब नया स्मार्ट कार्ड जारी होगा। जिसमें चिप भी लगी होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव सरकार की प्रमुख समाजवादी आवास स्कीम को भी बंद कर दिया है। इसकी जगह राज्य में अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को अफोर्डेबल हाउस दिलाया जाएगा। दरअसल केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद देशभर में अफोर्डेबल हाउस (सस्ता घर) दिलाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना को लॉन्च किया गया था। 

4 of 6
डेमो पिक
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सबसे बड़ी योजना 'समाजवादी पेंशन योजना' पर तत्काल प्रभाव से सीएम योगी ने रोक लगा दी है और इसके पात्रता की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
यूपी में मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ और कानपुर जैसे बड़े शहरों को ही चुना गया था लेकिन योगी आदित्यनाथ ने आगे बढ़ते हुए मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में गोरखपुर को शामिल करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
सीएम योगी के ताजा फैसले में इटावा, कन्नौज और आजमगढ़ की जगह गोरखपुर, मथुरा, अयोध्या और वाराणसी वीआईपी शहर होंगे। इटावा पूर्व सीएम अखिलेश का गृह जिला है, जबकि कन्नौज अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का संसदीय क्षेत्र है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें