फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी के कुर्ते और 'बड़े नाखूनों' का ये रहस्य जानकर चौंक जाएंगे आप

Sat, 15 Apr 2017 05:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
जब से योगी यूपी के मुख्यमंत्री बने हैं, सोशल मीडिया पर उनका कब्जा हो गया है। योगी के फैसले, योगी के काम करने की तरीका या फिर योगी की सोच हर वक्त ट्रेंड करता है। लेकिन, इन सबके अलावा एक और चीज है जो ट्रेंड बना हुआ है। जी हां वो है योगी का कुर्ता। तो आईए आज आपको सीएम योगी के कुर्ते की खासियत बताते हैं।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
नाखूनी सादा कुर्ता नाम से फेमस है योगी का कुर्ता योगी का कुर्ता 'नाखूनी सादा कुर्ता' के नाम से फेमस है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस कुर्ते को सिलने के लिए दर्जी के नाखून बड़े होने जरुरी हैं। तभी इसका नाम 'नाखूनी सादा कुर्ता' पड़ा है। योगी का कुर्ता सिलने वाले गोरखनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के बुद्धिराम अपने बड़े नाखूनों से छोटे महाराज (योगी का गोरखपुर में चर्चित नाम) कुर्ता तैयार करते हैं। 
     
विज्ञापन

3 of 5
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
बुद्धिराम नहीं लेते हैं सिलाई का पैसा बुद्धिराम छोटे महाराज के कपड़ों की सिलाई का एक पैसा नहीं लेते हैं। उनका आशीर्वाद ही काफी है। योगी का दुपट्टा 44 इंच का होता है। 2 से 3 माह में 4 सेट कपड़ा बनता है। उनका साफा, कुर्ता और दुपट्टे के लिए 2.5 मीटर कपड़ा लगता है।

4 of 5
योगी के कुर्ते के कपड़े के लोग हुए मुरीद
इस कपड़े से तैयार होता है योगी का कुर्ता योगी जी का कपड़ा गांधी आश्रम से खरीदा जाता है। उनके साफा, कुर्ता और दुपट्टे का कपड़ा 'रेशम मटका' का होता है। ये कपड़ा बंगाल, कर्नाटक और आसाम से आता है। इस कपड़े की खूबी होती है कि गर्मी में गर्मी और सर्दी में सर्दी नहीं लगती है। कपड़े की कीमत 600 से लेकर 2500 रुपए मीटर तक की होती है। उनके लिए बनने वाले कुर्ते के कपड़े की कीमत 1000 रुपए मीटर तक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
ये है योगी के कुर्ते की माप 39 इंच- कुर्ते की लंबाई।  40 इंच- सीना। 19 इंच- कंधा। 22 इंच- आस्तीन (सर्दी में) 10 इंच- (गर्मी में) 17 इंच- गला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें