फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में दौड़ी पहली CNG स्कूटी, एक किलो गैस में 65 का एवरेज साथ में मिल रहीं ये भी सुविधाएं 

Mon, 16 Jul 2018 01:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
65 का एवरेज देगी एक किलो सीएनजी में
सीएनजी किट की लॉचिंग के चार महीने बाद पहली सीएनजी स्कूटी कानपुर की सड़कों पर दौड़ पड़ी। करीब चार महीने बाद आरटीओ से ईंधन बदलाव की अनुमति मिलने के बाद डीलर ने किट लगानी शुरू कर दी है। स्कूटी में किट लगवाने का खर्चा 12 हजार रुपये है। किट जहां पर चाभी लगती है, उसी के नीचे वाले हिस्से मेें फिट की जाएगी। इसका सिलिंडर डेढ़ किलो का है। सीएनजी से स्कूटी चलाने में एक किलोमीटर में 90 पैसे का खर्च आ रहा, जबकि पेट्रोल में यह खर्चा 1.93 रुपये है। एक किलो सीएनजी में स्कूटी करीब 65 का एवरेज देगी, जबकि एक लीटर पेट्रोल में 40 का देती है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-  डेढ़ किलो सीएनजी में स्कूटी 95 किलोमीटर चल रही...
 
विज्ञापन

2 of 4
40 का एवरेज है एक लीटर पेट्रोल में स्कूटी का
कानपुर शहर में पहली सीएनजी कल्याणपुर निवासी नवनीत मिश्रा की स्कूटी (यूपी 78 ईडी 2260) में लगी है। हालांकि स्कूटी उनके भाई अंकित मिश्र चलाते हैं। अंकित ने बताया कि सिलिंडर की क्षमता डेढ़ किलो की है। डेढ़ किलो सीएनजी में स्कूटी 95 किलोमीटर चल रही है। इस समय सीएनजी 58.60 रुपये प्रति किलो है। मतलब डेढ़ किलो सीएनजी 84.90 रुपये की हुई। वहीं 77.40 रुपये के हिसाब से डेढ़ लीटर पेट्रोल 116 रुपये का होता है और डेढ़ लीटर पेट्रोल में स्कूटी 60 किलोमीटर चलती है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- पहले ट्रायल लें फिर लगवाएं किट...
 
विज्ञापन

3 of 4
90 पैसे प्रति किलोमीटर खर्चा आएगा सीएनजी में
स्कूटी के लिए सीएनजी किट इटली की लोवेटो कंपनी ने लांच की है। शहर में सीएनजी किट का डीलर कानपुर सीएनजी सिलिंडर टेस्टिंग कंपनी कल्याणपुर को बनाया है। इसकी एक ब्रांच फजलगंज में भी है। कानपुर सीएनजी सिलिंडर टेस्टिंग कंपनी के निदेशक जगदीश शर्मा और मोहक ने बताया कि ग्राहकों को ट्रायल देने के लिए उन्होंने खुद एक स्कूटी में किट लगवाई है। किट लगने के बाद पेट्रोल का भी विकल्प रहता है।
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- ईंधन बदलाव के लाइसेंस में लगे तीन माह...
 
विज्ञापन

4 of 4
1.93 रुपये खर्चा है प्रति किलोमीटर पेट्रोल का
कंपनी ने 20 मार्च को लाजपत भवन में सीएनजी किट का डेमो किया था। इसका सह प्रायोजक सीयूजीएल था। तब कहा गया था कि एक सप्ताह बाद स्कूटी में सीएनजी किट लगने की सुविधा मिलने लगेगी। किट लगाने के लिए डीलर को केंद्र सरकार का इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नालॉजी (आईकेट) का लाइसेंस पहले ही मिल गया था। अब आरटीओ दफ्तर से डीलर को ईंधन बदलाव का वर्कशॉप एप्रूवल मिला है। जिस स्कूटी में किट लगेगी, उसके रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) में इसे अंकित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें