फर्रुखाबाद शहर के सेंट्रल जेल चौराहे के पास अवैध रूप से संचालित सन लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी पॉइंट कोचिंग के गेट पर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हुए भीषण धमाके में दो छात्रों मौत हो गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल पर धुएं का गुबार कई फीट तक छा गया।
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर के गेट पर धमाके के साथ एकाएक आग निकली, इसके बाद धुएं का गुबार छा गया। 500 मीटर दूर के भवन तक हिल गए। अफरातफरी के चलते पास ही ट्रैक्टर एजेंसी के कर्मचारी जान बचाकर भागते दिखे। हिम्मत कर कुछ पड़ोसी और राहगीर मौके पर पहुंचे।
कुछ ही देर में शोभायात्रा में ड्यूटी कर रहे रोडवेज और सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी भी पहुंच गए। इसके बाद एंबुलेंस और दमकल को फोन किया गया। विस्फोट में धमाके के दौरान का पूरा वाकया ट्रैक्टर एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन
2 of 16
घटनास्थल पर कैद हुई धमाके की तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसमें दिख रहा कि विस्फोट होने पर कोचिंग सेंटर की सीढ़ियों से आग का गुबार निकला। इसके बाद काला धुआं सड़क तक फैल गया। नजारा देख एजेंसी पर मौजूद लोग सड़क की ओर भागते दिखे। पांच मिनट बाद धुआं कम होने पर चीख-पुकार की आवाज सुनकर राहगीर और आसपास के लोग हिम्मत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 16
धमाके के बाद बिखरा मलबा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सातनपुर मंडी के पास निकल रही एक शोभायात्रा में ड्यूटी कर रहे रोडवेज चौकी प्रभारी कपिल कुशवाहा और मुख्य आरक्षी योगेश सिंह और सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी घटना के 10 मिनट में ही पहुंच गए। आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि उन्हें करीब 15 मिनट बाद सूचना मिली मगर वह श्यामनगर पर ही था, लिहाजा पांच मिनट में ही पहुंच गए।
4 of 16
धमाके के बाद बिखरा मलबा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
एक एंबुलेंस से बाहर पड़े दोनों घायल और दो अन्य एंबुलेंस से कोचिंग में टूटे शीशे और केबिन के मलबे में दबे बच्चों को निकालकर अस्पताल भिजवाया। इसी दौरान फतेहगढ़, कादरीगेट थाना पुलिस भी पहुंच गई।
गेट के पास पड़ा था छात्र आकाश सक्सेना, उड़ चुका था पैर
विस्फोट के बाद धुआं हल्का हुआ तो बदतर हालात देख किसी को कुछ समझ नहीं आया। इसी दौरान एक युवक गेट के सामने लहूलुहान पड़ा मिला। उसका एक पैर विस्फोट में उड़ गया था और शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसका नाम आकाश सक्सेना बताया गया।
उसके पास कुछ मांस का हिस्सा भी पड़ा था। पश्चिम की ओर करीब 40 फीट दूर 12 फीट गहरे गड्ढे में एक युवक घायल अवस्था में पड़ा था। वह आकाश कश्यप बताया गया। वहीं, नाले में एक बाइक और साइकिल भी पड़ी थी।
विज्ञापन
7 of 16
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात एंबुलेंस पहुंचीं, मलबा हटने के बाद खाली लौटीं
कोचिंग सेंटर में विस्फोट की घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सात एंबुलेंस भेजी गई। एंबुलेंस के जिला प्रभारी विजय सिंह चौहान ने बताया कि घायलों की संख्या अधिक होने की जानकारी मिली थी, लिहाजा बरीन और मुख्यालय की एंबुलेंस भेजी गई। तीन एंबुलेंस सभी घायलों को अस्पताल ले आई थीं। शेष एंबुलेंस मलबा हटने के बाद ही मौके से वापस मंगाई गई।
8 of 16
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका
फर्रुखाबाद शहर के सेंट्रल जेल चौराहे के पास अवैध रूप से संचालित सन लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी पॉइंट कोचिंग के गेट पर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हुए भीषण धमाके में दो छात्रों मौत हो गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल पर धुएं का गुबार कई फीट तक छा गया। कोचिंग में पढ़ रहे सात छात्र-छात्राएं इसकी चपेट में आ गए।
9 of 16
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल पर आ रही बारूद की दुर्गंध अवैध पटाखा भंडारण की ओर इशारा कर रही है। वहीं अधिकारी कोचिंग सेंटर के गेट के पास बेसमेंट में बने सीवर टैंक में मीथेन गैस के रिसाव को विस्फोट की वजह मान रहे हैं। देर शाम लखनऊ से पहुंची एटीएस टीम ने घायलों से बात की और घटनास्थल की जांच की।
10 of 16
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सन लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी पॉइंट के दो मंजिला भवन में शनिवार दोपहर 50 से अधिक छात्र-छात्राएं कोचिंग पढ़ रहे थे। इसी दौरान गेट के पास भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इमारत की दीवारों का मलबा 50 मीटर दूर तक बिखर गया।
11 of 16
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
200 मीटर तक दूर जा गिरीं ईंटें
वहीं धमाके के बाद कुछ ईंटें 200 मीटर तक दूर जा गिरीं। हादसे के बाद पहुंची आईटीआई और सेंट्रल जेल चौकी पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को लोहिया व अन्य अस्पतालों में भेजा। एक गंभीर घायल को कानपुर रेफर किया। एक छात्र आकाश कश्यप (22) का शव घटनास्थल से 50 मीटर दूर एक गड्ढे में मिला।
12 of 16
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र, जानकारी लेतीं पुलिस अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टैंक से मीथेन गैस के रिसाव की आशंका
धमाके से आकाश के चीथड़े उड़ गए थे। वहीं दूसरे छात्र आकाश सक्सेना (24) का खून से लथपथ शव कोचिंग सेंटर के बाहर पड़ा मिला। दमकल प्रभारी आशीष वर्मा ने बताया कि इमारत के बेसमेंट में सीवर टैंक है। वहीं सबमर्सिबल का स्विच बोर्ड भी है। आशंका है कि टैंक से मीथेन गैस का रिसाव हुआ। स्विच बोर्ड में स्पार्किंग से आग लगी और गैस का धमाका हुआ।
13 of 16
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका, मौके पर पुलिस व अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच कमेटी गठित
विस्फोट के बाद डीएम के आदेश पर तीन सदस्यीय कमेटी मामले की जांच कर रही है। कन्नौज की विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। एसपी आरती सिंह ने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है।
14 of 16
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका, छात्र की मौत पर बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आकाश सक्सेना की मौत की सूचना पर भाई बेहोश, मां बेहाल
स्नातक की पढ़ाई करने के बाद आकाश सक्सेना और आकाश कश्यप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। इसी के चलते वह लाइब्रेरी में पढ़ने आते थे। आकाश सक्सेना के पिता लखनऊ में दरोगा हैं। गम में भाई बेहोश हो गया और मां बेहाल हैं। वहीं, आकाश कश्यप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। विस्फोट की सूचना मिलते ही आकाश सक्सेना (24) का भाई अमित सक्सेना सबसे पहले कोचिंग सेंटर पहुंचा।
15 of 16
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां अस्पताल जाने की सूचना मिलते ही वह मां शशिलता और अन्य परिजनों संग वह लोहिया पहुंचा। आकाश को देखते ही वह रोते-रोते बेहोश हो गया। मां और अन्य परिजन भी जमीन पर बेसुध पड़े रहे। मां ने रो-रोकर बताया कि बेटा पुलिस की तैयारी कर रहा था। उसकी दो बहनें रजनी और वंदना हैं। वहीं, निनौआ के आकाश कश्यप (22) मां दीपा और पिता दीपक कश्यप का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बहनों में राधा, मधु और पायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे। पता चला कि उसे रेफर किया गया है। जब कमालगंज में उसकी मौत होने की सूचना मिली तो वह बिलखने लगे।
घायलों को लेकर जाते पुलिस व अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कब क्या हुआ
3.00 बजे विस्फोट
3.10 बजे आसपास के राहगीर पहुंचे
3.15 बजे सेंट्रल जेल चौकी पुलिस पहुंची
3.20 बजे कॉलर ने एंबुलेंस के लिए 108 पर कॉल की
3.25 बजे दमकल की एक गाड़ी पहुंची
3.30 बजे घटना स्थल पर एंबुलेंस पहुंची
3.35 बजे दो और एंबुलेंस पहुंच कर सभी घायलों को ले आई।
3.45 बजे सभी घायल लोहिया अस्पताल पहुंचे
3.50 बजे दो घायलों को एएलएस से रेफर किया
4.30 बजे डीएम व एसपी ने घायलों का हाल जाना
4.45 बजे डीएम व एसपी घटनास्थल पर पहुंचे