फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर आग: इन जवानों ने जान पर खेल कर बचाई सबकी जान, तस्वीरें देख गर्व से सलाम करते न थकेंगे

Sat, 25 May 2019 08:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
पांच मंजिला इमारत में आग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कलक्टरगंज के 52 दुकान इलाके में शनिवार सुबह एक पांच मंजिला इमारत में आग लग गई। कुछ ही मिनट में इमारत से तेज लपटें निकलने लगीं। इमारत में मौजूद कारोबारी भाइयों के परिवारों के आठ लोग फंस गए। इलाकाई लोगों की सूचना पर पुलिस, दमकल और सेना के जवान पहुंचे। सभी ने रेस्क्यू कर दोनों परिवारों को इमारत से बाहर निकला और करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
पांच मंजिला इमारत में आग - फोटो : अमर उजाला
आग लगते ही सैकड़ों लोग इकट्ठा होकर चीख-पुकार कर कारोबारी भाइयों को जगाने की कोशिश में जुट गए हालांकि अपनी कोशिश में वे नाकाम रहे। करीब 15 मिनट बाद पुलिस और दमकलकर्मियों पहुंचे, तब तक पूरी इमारत आग की चपेट में आ चुकी थी। धुएं से दम घुटने की वजह से सभी की नींद खुल चुकी थी। पुलिस व दमकलकर्मियों ने समय रहते आग में फंसी आठ जिंदगियों को बचाने में कामयाबी पाई।

 
विज्ञापन

3 of 8
पांच मंजिला इमारत में आग - फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोगों के पहुंचने तक इमारत की पहली मंजिल ही आग की गिरफ्त में थी। लोगों का शोर सुनकर चौथी व पांचवीं मंजिल पर मौजूद सभी लोग उठ गए होते तो शायद मां-बेटी की जान मुश्किल में न पड़ती। 

 

4 of 8
पांच मंजिला इमारत में आग - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के सूरत में शुक्रवार को एक चार मंजिला व्यावसायिक परिसर में आग लगने से 15 छात्रों समेत 20 की मौत हो गई थी। लिहाजा पुलिस को जब कलक्टरगंज में आग की घटना की जानकारी हुई तो एसएसपी समेत अन्य आला अफसर भी सक्रिय हो गए। यही वजह है कि एक साथ 14 दमकलें लगाई गईं। 

 
विज्ञापन

5 of 8
पांच मंजिला इमारत में आग - फोटो : अमर उजाला
सतेंद्र व अनुराग ने नीचे कारखाना बनाया रखा था और दूसरी मंजिल तक माल भरा हुआ था। वहीं पूरी इमारत में बिजली के तारों का मकड़जाल फैला था। सीएफओ ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। हालांकि आग लगने का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

 
विज्ञापन

6 of 8
पांच मंजिला इमारत में आग - फोटो : अमर उजाला
कारोबारी भाइयों ने लापरवाही की सभी हदें पार कर रखी थीं। नीचे दो मंजिल तक माल भरने के साथ-साथ सीढ़ियों पर भी बोरियों व रस्सियों के ढेर लगे थे। इसलिए आग नीचे से ऊपर की तरफ तेजी से बढ़ी। ऐसी हालत में सीढ़ियों से नीचे उतरना संभव नहीं था। 

 
विज्ञापन

7 of 8
पांच मंजिला इमारत में आग - फोटो : अमर उजाला
आमतौर पर लोग पुलिस व दमकल पर देर से पहुंचने का आरोप लगाते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
पांच मंजिला इमारत में आग - फोटो : अमर उजाला
इस घटना में लोगों ने दोनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस व दमकलकर्मी ने समय पर पहुंचने के साथ-साथ जान की परवाह किए बगैर आठ लोगों को बचाया। दमकल व पुलिस के कुछ जवान सीढ़ी के सहारे चौथी मंजिल पर पहुंच गए थे। इसके बाद अपने साथ बेल्ट से बांधकर एक-एक कर सभी को नीचे उतारा। इस दौरान नीचे भी दमकल कर्मी जाल लेकर तैयार रहे।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें