कानपुर के दो प्रेमियों पर आधारित बॉलीवुड फिल्म ‘होटल मिलन’16 नवंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर विशाल मिश्रा मूल रूप से कानपुर के ही रहने वाले हैं। उनका कहना है कि मेरी फिल्म दर्शकों को हंसाएगी, रुलाएगी और खूब मस्ती कराएगी। इस फिल्म में उत्तर प्रदेश सरकार के एंटी रोमियो स्क्वाड की सक्रियता भी बड़े पर्दे पर दिखेगी। ‘होटल मिलन’ फिल्म में कुनाल रॉय कपूर (नौटंकी साला, डेली बेली, जवानी दिवानी, एक्शन जैक्सन), जयदीप अहलावत (गैंग्स ऑफ वासेपुर, कमांडो, विश्वरूपम, गब्बर, रईस), जीशान कादरी (गैंग्स ऑफ वासेपुर, रिवॉल्वर रानी, मेरठिया गैंगस्टर), राजेश शर्मा (तनु वेड्स मनु-2, बीए पास, डर्टी पिक्चर, बजरंगी भाईजान) व अन्य लोकल एक्टर भी काम कर रहे हैं।