सेंट्रल यूपी के तमाम शहरों में बुधवार आधी रात तेज आंधी और बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओले गिरने से मौसम बदल गया। तेज गरज-चमक के साथ करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली जिससे शहर की बिजली बंद कर दी गई।
विज्ञापन
2 of 4
बारिश और आंधी से प्रभावित होंगे कई शहर
रात करीब 12 बजे अचानक मौसम बदला। तेज गड़गड़ाहट के साथ बादल उमड़े और बारिश शुरू हो गई। कानपुर शहर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। चकेरी, रामादेवी इलाके में ओले भी गिरे। केस्को ने अधिकतर फीडर बंद कर दिए जिससे शहर अंधेरे में डूब गया। 12 बजे के बाद तक तेज आंधी-बारिश जारी रही। इससे पहले दिन में बढ़े तापमान की वजह से लोगों को गर्मी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
3 of 4
कानपुर में आंधी और बारिश से तबाही जैसा नजारा
उत्तर पश्चिमी दिशा से चली हवाओं की रफ्तार तेज होने से गर्मी बढ़ी। दिन का तापमान दो डिग्री और रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शाम के समय मौसम में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिला। शाम के समय हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटा रही। रात में मौसम एकदम बदल गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिन में इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग का यह भी कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से राज्य के पूर्वी और मध्य भागों में रहेगा। कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, इलाहाबाद और लखनऊ में बारिश की संभावना ज्यादा है। इन क्षेत्रों में बारिश का असर 4 मई तक रह सकता है। साथ में धूल भरी आंधी भी चल सकती है।