फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: 33 सेकेंड में 26 जूते के बाद शोहादों को महिला सिपाही ने जड़े थप्पड़, मनचलों से कराई उठक-बैठक

Wed, 11 Dec 2019 03:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
शोहदे को पीटती महिला सिपाही - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शोहदों की शामत आ गई है। मंगलवार को बिठूर में छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले को महिला सिपाही ने सरेराह जूतों से जमकर मारा। वहीं कोतवाली क्षेत्र में पकड़े गए शोहदों पर ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़े गए।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
महिला सिपाही ने मनचलों को जड़े थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला
दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर शोहदों को जेल भेज दिया गया। स्कूल-कॉलेजों व सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ करने वाले शोहदों पर नकेल कसने को लेकर डीजीपी के आदेश के बाद एसएसपी ने सभी एंटी रोमियों दलों को सक्रिय किया है।

 
विज्ञापन

3 of 6
मनचलों को महिला सिपाही ने जमकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
इसी के तहत बिठूर के शनिदेव चौराहे के पास मंगलवार सुबह एंटी रोमियो दल सक्रिय था। तभी, स्कूल जा रही छात्राओं के साथ बिठूर निवासी नईम खान छेड़खानी करने लगा। एंटी रोमियो टीम ने मौके पर पहुंचकर नईम को दबोच लिया।

 

4 of 6
महिला सिपाही ने मनचलों पर की थप्पड़ की बारिश - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद महिला सिपाही चंचल चौरसिया ने एक के बाद एक 26 बार जूते जड़े। आरोपी मूलरूप से फतेहगढ़ का रहने वाला है। वहीं, दोपहर में कोतवाली थाने की टीम नारामऊ पार्क में ड्यूटी कर रही थी।

 
विज्ञापन

5 of 6
शोहदे को पीटती महिला सिपाही - फोटो : अमर उजाला
फूलबाग निवासी मनीष और नितेश रघुवंशी युवतियों को देखकर अश्लील फब्तियां कसने लगे। इस पर एंटी रोमियो दल की सिपाही मीनाक्षी ने दोनों को पकड़ लिया। फिर जमकर थप्पड़ जड़े।

बिल्हौर कोतवाली इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह एंटी रोमियो टीम के साथ कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन पर शोहदों की निगरानी कर रहे थे। इस दौरान कुछ यात्रियों ने फुटओवर ब्रिज के पास खड़े दो युवकों द्वारा छात्राओं पर फब्तियां कसने और गंदी हरकत किए जाने की शिकायत की। मौके पर पहुंची एंटी रोमियो टीम की महिला दरोगा शिखा सिंह ने दोनों मनचलों को पकड़ लिया और सरेआम कई थप्पड़ मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कानपुर में आई मनचलों की शामत - फोटो : अमर उजाला
सबक सिखाने वाली सिपाही सम्मानित
जूते से शोहदे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर शुक्ला और समाजसेवी पुरुषोत्तम अग्रवाल ने महिला सिपाही चंचल चौरसिया को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें